City News Uttar Pradesh
रहस्यमयी मौत: कुएं में मिला 'युवक' का शव, विवाद के बाद हुआ था 'लापता' !
उत्तर प्रदेश

रहस्यमयी मौत: कुएं में मिला ‘युवक’ का शव, विवाद के बाद हुआ था ‘लापता’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में एक “सनसनीखेज और रहस्यमयी” घटना सामने आई है। घर से विवाद के बाद निकला युवक ‘संदिग्ध हालात’ में ‘गायब’ होता है, और अगले ही दिन उसका शव कुएं में मिलता है ‘ये महज हादसा’ है या किसी ‘साजिश की स्याह कहानी’ ? छाबी तालाब के पास मिली इस लाश ने पूरे इलाके को दहशत और सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। मृतक की पहचान पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है, जो मंगलवार दोपहर से लापता बताया जा रहा था।

रहस्यमयी मौत: कुएं में मिला 'युवक' का शव, विवाद के बाद हुआ था 'लापता' !

परिजनों के मुताबिक, भगवान दास का अपने पिता से दोपहर करीब 2 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई। घटना ने उस वक्त और गंभीर रूप ले लिया, जब अगले दिन सुबह उसकी साइकिल और कपड़े छाबी तालाब के किनारे पड़े मिले। इससे यह आशंका गहराई कि युवक के साथ कोई अनहोनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया।

रहस्यमयी मौत: कुएं में मिला 'युवक' का शव, विवाद के बाद हुआ था 'लापता' !

पास के कुएं में खोजबीन के दौरान युवक का शव बरामद किया गया, जिसे बाहर निकालते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन साइकिल और कपड़ों का अलग मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। इसलिए पुलिस हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खंगार समाज ने ‘एकजुटता’ की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी ‘ऐतिहासिक’ महोत्सव

City News Uttar Pradesh

Banda : 100 साल से भी ज्यादा पुराना है मास्क का इतिहास…

City News Uttar Pradesh

औपचारिकता में पूरी तरह सिमटा सा दिखा युवा कल्याण प्रादेशिक दल का खेल आयोजन !

City News Uttar Pradesh

महोबा : नमामि गंगे योजना के दो सुपरवाइजरों से 80 हजार की लूट, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी …

डीएम अनुराग दंग : परिषदीय विद्यालयों के बच्चे नहीं बनेगे नवाब !

किसान नेता डॉ.आलोक मिश्रा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से गुप्त वार्ता:क्या बदलेंगे सियासी समीकरण ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़