
- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रदेश की राजनीति में निषाद समाज का वर्चस्व लगातार सत्ता समीकरणों को बदल रहा है। ऐसे में भाजपा के रणनीतिकार अब प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एक नया निषाद चेहरा गढ़ने की तैयारी में हैं ! यह चेहरा कोई और नहीं बल्कि प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद हैं !

भाजपा सूत्रों के मुताबिक हाल ही में दिल्ली में पीडीएफ सम्मेलन के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जिस तरह मुखर हुए, उसने भाजपा संगठन को सतर्क कर दिया है। यह आकलन शुरू हो गया है कि कहीं सहयोगी दल का यह नेता भविष्य में भाजपा के लिए असुविधा न खड़ी कर दे ? इसी वजह से अब भाजपा मंत्री संजय निषाद के समानांतर राज्य मंत्री रामकेश निषाद को अपने “मुख्य निषाद नेता” के रूप में गढ़ने की रणनीति बना रही है। प्रदेश में निषाद जाति की हिस्सेदारी लगभग 18 प्रतिशत है।

यह समाज प्रदेश की लगभग 21 लोकसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाता है! यहां एक लाख से तीन लाख तक निषाद वोटर हर दल के लिए सत्ता की चाबी साबित होते हैं ! यही कारण है कि भाजपा किसी भी हाल में इस वोटबैंक को हाथ से जाने देने के मूड में नहीं है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद की कार्यकुशलता और उनकी प्रशासनिक पकड़ ने सीएम योगी आदित्यनाथ का विश्वास जीता है ! चाहे उप चुनाव और लोकसभा के आम चुनाव के अलावा प्रयागराज कुंभ मेला का जिम्मा हो, या फिर अपने जल शक्ति मंत्रालय में उल्लेखनीय कार्यशैली, रामकेश निषाद हर जगह भरोसेमंद साबित हुए हैं! यही वजह है कि मुख्यमंत्री योगी उन्हें अपने “निकटस्थ और प्रशंसनीय सहयोगी” मानते हैं !

भाजपा के अंदरखाने से खबर है कि पार्टी अब संजय निषाद के राजनीतिक पंख काटने की रणनीति बना चुकी है ? ऐसे में अगर रामकेश निषाद का राजनीतिक कद आगे बढ़ता है, तो यह न केवल संजय निषाद की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाएगा, बल्कि विपक्षी दलों के निषाद नेताओं के प्रभाव को भी कमजोर करेगा ! यही कारण है कि भाजपा अब रामकेश निषाद को “भविष्य का बड़ा निषाद चेहरा” बनाने पर दांव खेल रही है? आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि रामकेश निषाद बनाम संजय निषाद की यह अंदरूनी जंग भाजपा के लिए किस तरह सत्ता की गोटियां जमाती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
