28.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के हैवान बेलगाम, मासूमों की चीखों से कांप रहा कानून
उत्तर प्रदेश

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के ‘हैवान’ बेलगाम, मासूमों की ‘चीखों’ से कांप रहा कानून

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल में “बांदा की ज़मीन पर इंसानियत कराह रही” है। मासूम “बच्चियां चीख” रही हैं। लेकिन “दरिंदगी का दंश थमने का नाम नहीं” ले रहा। बांदा जनपद अब “अपराध के उस मोड़ पर आ खड़ा हुआ है, जहां हर रोज़ एक मासूम की अस्मत तार-तार” हो रही है ! हवस के भूखे “दरिंदे अब रिश्तों की सीमा” भी नहीं मान रहे। पुलिस के तमाम दावों और “सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद बांदा जनपद में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की घटनाएं नाग की तरह फन फैलाए” खड़ी हैं !

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के हैवान बेलगाम, मासूमों की चीखों से कांप रहा कानून

मंडल में बीते पांच महीनों में 157 पॉक्सो के केस दर्ज, अकेले बांदा में 61 घटनाएं हुई है। यह आंकड़े किसी आम अपराध के नहीं, बल्कि हमारी बच्चियों, बहनों और महिलाओं के चीरहरण के हैं। “जनवरी से मई तक बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर जिलों में बलात्कार व पॉक्सो के मामलों की सुनामी” सी आ गई है। “बांदा जनपद अकेले “61 पॉक्सो मामलों के साथ मंडल में टॉप” पर है। हर महीने औसतन 31 पॉक्सो मामले यानी प्रतिदिन एक से ज्यादा मासूम दरिंदगी का शिकार हो रही है ! महज पांच महीनों में बांदा में बलात्कार की घटनाएं 10 से पार हैं। “हर पंद्रहवें दिन एक बहन-बेटी की इज्ज़त तार-तार” हो रही है।

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के हैवान बेलगाम, मासूमों की चीखों से कांप रहा कानून

सबसे रूह कंपा देने वाली घटना चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक मासूम बच्ची दरिंदे का शिकार बनी और उसकी मौत हो गई। इस “मौत के साथ सवाल भी मर गया आख़िर बच्चियों के लिए कब बनेगा यह समाज सुरक्षित” ? घटनाएं होती रहीं, पुलिस सोती रही। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया, लेकिन जब पीड़िता को मदद की जरूरत थी तब कोई नहीं था ! “डीआईजी खुद मानते हैं” कि कई मामलों में अपराधी करीबी या रिश्तेदार होते हैं, जिनकी गतिविधियों पर पहले से कोई नज़र नहीं रहती। “पुलिस तब हरकत में आती है जब चीरहरण हो चुका” होता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया “ठेंगा” तो बन गये “बेगाने”

भुट्टो के खिलाफ बांदा में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, भुट्टो का भुट्टा भूंजा औऱ जलाया

City News Uttar Pradesh

“हाथी मेरे साथी” के खिलाफ 10 फरवरी से खुलेगा मोर्चा: गठित कर दी गई टीमें

City News Uttar Pradesh

अव्यवस्थाओं की हकीकत : लगभग ढाई घंटे गुल रही रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज की बिजली, इमरजेंसी सहित आईपीडी और ऑपरेशन थिएटर सेवाएं हुई बाधित

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा नेता रामगोपाल यादव का बड़ा बयान: बोले- पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिलेगी करारी हार

City News Uttar Pradesh

प्रतिबंधित पालीथिन पर नहीं अंकुश: प्रशासन नें दे दी है खुली छूट ? पालिका असहाय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़