City News Uttar Pradesh
अध्यक्ष मालती का 'छाता अभियान' बना जन चर्चा : दिलों में बस गई 'मानवता' की 'ठंडी छांव'
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष मालती का ‘छाता अभियान’ बना जन चर्चा : दिलों में बस गई ‘मानवता’ की ‘ठंडी छांव’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जब सूरज आग उगल रहा हो और लू बदन को झुलसा रही हो, ऐसे कठिन मौसम में कोई आपके सिर पर छांव कर दे तो वो सिर्फ राहत नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे सुंदर तस्वीर होती है। ऐसी ही तस्वीर इन दिनों बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू और उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने गढ़ दी है।

अध्यक्ष मालती का 'छाता अभियान' बना जन चर्चा : दिलों में बस गई 'मानवता' की 'ठंडी छांव'

उनका ‘छाता वितरण सेवा अभियान’ अब पूरे शहर की जुबान पर है और ‘सेवा परमो धर्मः’ का जीवंत उदाहरण बन चुका है। नगर की सड़कों और चौराहों पर बैठे फुटपाथ दुकानदारों के सिर पर जब जीवन की तपिश भड़क रही थी, तब पालिका अध्यक्ष ने खुद कड़क धूप में निकलकर उनके सिर पर छांव देने का बीड़ा उठाया।

अध्यक्ष मालती का 'छाता अभियान' बना जन चर्चा : दिलों में बस गई 'मानवता' की 'ठंडी छांव'

बुधवार को लगातार चौथे दिन भी छाता वितरण का अभियान जारी रहा। बाबूलाल चौराहा, अतर्रा चुंगी, जिला परिषद चौराहा पर फुटपाथ पर बैठने वाले दुकानदारों को धूप और लू से बचाव के लिए छाते बांटे गए। ये सिर्फ छाते नहीं, बल्कि सम्मान और सरोकार की छांव थी। इस सेवा को देखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक सुरेन्द्र पाठक भी भावुक हो गए।

अध्यक्ष मालती का 'छाता अभियान' बना जन चर्चा : दिलों में बस गई 'मानवता' की 'ठंडी छांव'

उन्होंने मौके पर पहुंचकर न केवल इस कार्य को सराहा बल्कि इसे “हृदय से किया गया सामाजिक उत्तरदायित्व का सर्वोच्च रूप” बताया। इस अवसर पर सभासद इरफान खान, रामप्रताप राजपूत, राममिलन तिवारी, नीरज त्रिपाठी, रामनरेश तिवारी, अनिल परिहार समेत कई जनप्रतिनिधि और नगर पालिका परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदाः खनिज अधिकारी और पुलिस पर माफियाओं का हमला…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें शब्दों की चाशनी से सफाई कर्मियों में बिखेरी मिठास

City News Uttar Pradesh

कर्ज और आत्महत्या: बेटियों की डोली उठाई, जमीन गिरवी रखी, फिर आग में ‘जल’ मरा बाप !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम दीपा हैरान एवं नाराज : अटल आवासीय योजना नहीं चढ़ रही परवान !

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़क हादसा: कार से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत, चालक कार सहित फरार

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील संगठन के मिशन को बना रहे “सोने में सोहागा” : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़