31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सड़क हादसा: कार से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत, चालक कार सहित फरार
उत्तर प्रदेश

बांदा में सड़क हादसा: कार से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत, चालक कार सहित फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में झांसी-मीरजापुर हाईवे पर सड़क हादसे में बालक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार अन‍ियंत्र‍ित कार ने पहले बालक को कुचला। उसका शव कार में फंस गया। ड्राइवर ने इसके बाद भी गाड़ी नहीं रोकी। करीब 12 फीट तक शव सड़क पर घसिटता हुआ गया। गिरवां के ग्राम खुरहंड में छत्रपाल का दस वर्षीय पुत्र करन पड़ोसी बच्चों के साथ सड़क किनारे जामुन खाने गया था।

बांदा में सड़क हादसा: कार से कुचलकर बालक की दर्दनाक मौत, चालक कार सहित फरार
Road accident in Banda: tragic death of a child after being crushed by a car, the driver absconded with the car

अतर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने करन को कुचल दिया। कार में फंसकर वह लगभग 12 फीट तक घिसटता चला गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया। चालक वाहन समेत फरार हो गया। एंबुलेंस से गांव के लोग गंभीर हालत में बच्चे को जब तक मेडिकल कालेज ले गए तब तक उसकी मौत हो गई। चाचा देवेंद्र ने बताया कि वह गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा चार में पढ़ता था। गिरवां थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले फरार चालक व वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटियों के जन्मोत्सव में गूंजे सोहर गीत व जगह-जगह कटे केक

City News Uttar Pradesh

किसानों की बल्ले- बल्ले: हवाई सहयोग से लहलहायेगी अब मंडल की खेती किसानी !

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें बताया बीहड़ और बंजर भूमि को उर्वर बनाने हेतु पांच साल बढ़ी योजना

City News Uttar Pradesh

Banda : केन बेतवा लिंक परियोजना, पन्ना टाइगर रिजर्व को उजाड़ने की तैयारी !, गूंज रहे विरोध के स्वर ! …

Banda- खेती में दगा मिला, किसान के प्राण ऩे छोड दिया साथ, दें गया बीज दगा !

City News Uttar Pradesh

चुप -चाप दुल्हनियां ले आयेगा बूढ़ा रामसजीवन, वीडियों फिर वायरल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़