City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति की बाढ़ राहत तैयारी समीक्षा : अधिकारियों के कसे पेंच
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति की बाढ़ राहत तैयारी समीक्षा : अधिकारियों के कसे पेंच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें बाढ़ स्टेरिंग कमेटी की बैठक में बचाव राहत की तैयारियों जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों के पेंच कसते हुये दिशा निर्देश दिये। डीएम दुर्गा शक्ति ने केन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मध्य प्रदेश से छोड़े जाने वाले पानी से केन नदी पर जल स्तर बढ़ने एवं बाढ़ की स्थिति पर रोजाना नजर गड़ाये रखने को कहा। समय पर लोगों को जानकारी एवं सतर्क किए जाने के निर्देश दिए।

डीएम दुर्गा शक्ति की बाढ़ राहत तैयारी समीक्षा : अधिकारियों के कसे पेंच
DM Durga Shakti’s flood relief preparedness review: tight screws of officials

उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ होने की स्थिति में समस्त संभावित क्षेत्रों में राहत चौपाल आयोजित किए जाने तथा बाढ़ से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए भोजन ,खाद्य एवं अन्य राहत सामग्री की व्यवस्था किए जाने तथा मेडिकल किट्, दवाएं एवं वैक्सीन एवं चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।

डीएम दुर्गा शक्ति की बाढ़ राहत तैयारी समीक्षा : अधिकारियों के कसे पेंच
DM Durga Shakti’s flood relief preparedness review: tight screws of officials

डीएम नें बाढ़ के दौरान बचाव हेतु नाव एवं मोटर बोट तथा गोताखोर की व्यवस्था रखे जाने तथा सर्पदंश एवं अकाशी बिजली से बचाव के संबंध में व्यवस्थाएं किए जाने को कहा।पशुओं हेतु भूसा/चारा, टीकाकरण आदि की व्यवस्था और दवाओं के प्रति सचेत किया। पशु विभाग के चिकित्सकों की ड्यूटी भी लगाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि बाढ़ से बचाव हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 43 बाढ़ राहत शिविर भी चिन्हित किए गए हैं।

डीएम दुर्गा शक्ति की बाढ़ राहत तैयारी समीक्षा : अधिकारियों के कसे पेंच
DM Durga Shakti’s flood relief preparedness review: tight screws of officials

उन्होंने बाढ़ राहत शिविर में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने तथा समय-समय पर बाढ़ से प्रभावित स्थलों पर उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों को बाढ़ से बचाव हेतु चौपाल आयोजित करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव सहित समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे l

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 50 फीसदी हुआ पूरा …

बिजली ठेकेदारों एवं अधिकारियों के बीच वार्ता विफल : माहौल में करेंट ! …

घोटाले का ‘गड्ढा’ बना आजीविका सरोवर: खुली भ्रष्टाचार की परतें, सीडीओ का फूटा गुस्सा

City News Uttar Pradesh

हत्या आरोपी पुलिस पकड़ से दूर : एक सप्ताह बाद भी तू डाल -डाल हम पात-पात का खेल !

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा, भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति के निर्देश : विकास कार्यों को समय रहते करें पूरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़