City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश का फूटा गुस्सा: अफसरों की लगाई "क्लास", सिस्टम में हड़कंप
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश का फूटा गुस्सा: अफसरों की लगाई “क्लास”, सिस्टम में हड़कंप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आंधी-पानी के बाद “चरमराई बिजली व्यवस्था” अब बड़े “सियासी और प्रशासनिक” भूचाल का कारण बन गई है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने “बिजली संकट” पर “जबरदस्त नाराजगी” जताते हुए “अधिकारियों की जमकर क्लास” लगाई। “चेतावनी” दे दी “अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो कार्रवाई तय है”। पिछले कई दिनों से जिले के “ग्रामीण, कस्बाई और शहरी इलाकों” में “बिजली आपूर्ति” बुरी तरह प्रभावित है। तेज “आंधी और बारिश” ने बिजली के खंभों को “धराशायी” कर दिया, तार टूट गए और कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। हालात ऐसे बने कि लोगों को घंटों नहीं बल्कि कई-कई दिनों तक बिजली का इंतजार करना पड़ा।

मंत्री रामकेश का फूटा गुस्सा: अफसरों की लगाई "क्लास", सिस्टम में हड़कंपइस गंभीर स्थिति पर मंत्री रामकेश निषाद का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जनता को अंधेरे में रखना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि “अब केवल रिपोर्ट नहीं, जमीन पर काम दिखना” चाहिए। मंत्री ने आदेश दिया कि सभी अधिकारी तुरंत फील्ड में उतरें। हर गांव, कस्बे और हर शहर में जाकर स्थिति का निरीक्षण करें। जहां भी खंभे टूटे हैं या तार क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुसार हर हाल में बहाल रहे। रामकेश निषाद ने “चेतावनी” भरे “लहजे” में कहा कि अगर किसी भी स्तर पर “लापरवाही” पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। “ढिलाई का खेल” नहीं चलेगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में गणतंत्र दिवस की रही धूम : हर जगह लहराया तिरंगा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण: वीरों को किया नमन

City News Uttar Pradesh

गंगऊ और बरियार पुर बांध जमकर उफ़नाये : केन नें चूमा खतरे का निशान !

मेडिकल कॉलेज दम तोड़ रहा, स्वास्थ्य मंत्रालय फाइलों में सो रहा: व्यवस्था आईसीयू में

विधायक प्रकाश नें बिजली अफसरों की ली आपात बैठक : लिया क्लास और लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन: आंदोलन को तेज करेंगे राज्य कर्मचारी, 25 अक्तूबर को विधानसभा का होगा घेराव

ब्रेकिंग न्यूज़