City News Uttar Pradesh
रामनवमी की पूर्व संध्या पर जन जागरण यात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
उत्तर प्रदेश

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जन जागरण यात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रामनवमी की पूर्व संध्या पर केंद्रीय रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित जन जागरण यात्रा ने शहर को राममय कर दिया। ऐतिहासिक स्तर पर आयोजित इस यात्रा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विशेष रूप से सहभागिता निभाई और श्रद्धालुओं का मनोबल बढ़ाया।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जन जागरण यात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

जन जागरण यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों बाबूलाल चौराहा, कालूकुआं, स्टेशन रोड, कचहरी और चौक बाजार से होती हुई नगर में प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ गुज़री। यात्रा में शामिल हजारों रामभक्तों ने भगवा ध्वज हाथ में लेकर जय श्रीराम के नारे लगाए। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और सुंदर झांकियों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जन जागरण यात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ और पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने यात्रा का मार्गदर्शन किया और सभी व्यवस्थाओं को कुशलतापूर्वक संचालित किया। आयोजकों ने शहर के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को एकत्रित किया और उन्हें रामनवमी के संदेश से जोड़ा।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जन जागरण यात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और युवाओं ने रामचरितमानस की चौपाइयों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विभिन्न चौराहों और गलियों में स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद वितरण, फूल वर्षा और जलपान की व्यवस्था कर यात्रा का स्वागत किया।

रामनवमी की पूर्व संध्या पर जन जागरण यात्रा: जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

जन जागरण यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ड्रोन कैमरों से भी यात्रा की निगरानी की गई ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त आश्चर्य में : किसानों का धान भुगतान अटका, मामला उनको खटका

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन की शेरो-शायरी के संग ‘सपा में एंट्री’: अखिलेश की मौजूदगी में ‘लूट’ ली ‘महफिल’

City News Uttar Pradesh

अभागा बांदा यहां कर्ज की फांसी, बेरोजगारी की डायन, पलायन की मजबूरी एवं सांस लेना गुनाह ?

City News Uttar Pradesh Desk

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा का अभियान हुआ तेज: आकाश आनंद ने किया बड़ा ऐलान

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश

इश्क में पागलपन: प्रेमी ‘टावर’ पर चढ़ा, घंटों चला ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा !

ब्रेकिंग न्यूज़