27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
तीन सौ साल बाद भी 'प्रेरणा' बनीं अहिल्याबाई: भाजपा सम्मेलन में गूंजे 'विरासत' के जयघोष
उत्तर प्रदेश

तीन सौ साल बाद भी ‘प्रेरणा’ बनीं अहिल्याबाई: भाजपा सम्मेलन में गूंजे ‘विरासत’ के जयघोष

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सियासत में जब “संवेदना और संस्कृति का संगम” होता है, तो “इतिहास खुद को दोहराता” है। बांदा में आयोजित नगर पालिका पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में ठीक ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब “विधायक प्रकाश दिवेदी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर उनके त्याग, तप और धर्म-सेवा” को देश की लोकतांत्रिक चेतना की नींव बताया।

तीन सौ साल बाद भी 'प्रेरणा' बनीं अहिल्याबाई: भाजपा सम्मेलन में गूंजे 'विरासत' के जयघोष

जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की उपस्थिति में विधायक प्रकाश दिवेदी ने कहा “अहिल्याबाई होल्कर ने जिस सनातन संस्कृति और सुशासन परंपरा की नींव” रखी, वह आज “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास और विरासत” के रूप में राष्ट्र की ऊर्जा बन चुकी है।

तीन सौ साल बाद भी 'प्रेरणा' बनीं अहिल्याबाई: भाजपा सम्मेलन में गूंजे 'विरासत' के जयघोष

प्रकाश दिवेदी नें जनता को याद दिलाया कि “भारतीय राजनीति को महान बनाते हैं वे चरित्र, जो लोकसेवा को धर्म” मानते हैं। अहिल्याबाई उसी परंपरा की प्रतीक थीं।

तीन सौ साल बाद भी 'प्रेरणा' बनीं अहिल्याबाई: भाजपा सम्मेलन में गूंजे 'विरासत' के जयघोष

उन्होंने महिला सुरक्षा, धर्मस्थलों के निर्माण और लोकसेवा के जो आदर्श गढ़े, वे आज की पीढ़ी के लिए मिशाल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि,“देश की विडंबना रही है कि अहिल्याबाई होल्कर, शिवाजी और महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों को पाठ्यक्रम” से दूर रखा गया। अब इतिहास में सुधार का वक्त है।

तीन सौ साल बाद भी 'प्रेरणा' बनीं अहिल्याबाई: भाजपा सम्मेलन में गूंजे 'विरासत' के जयघोष

पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने अपने उद्बोधन में कहा “अहिल्याबाई का जीवन हर युवा के लिए एक जीता-जागता पाठ्यक्रम होना चाहिए।” पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने उनके जीवन पर ऐतिहासिक संदर्भों सहित गहन प्रकाश डाला। सभा में मौजूद जनप्रतिनिधियों की लंबी सूची में शामिल रहे भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उत्तम सक्सेना, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता आदि।कार्यक्रम का संचालन ममता मिश्रा ने किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य

City News Uttar Pradesh

तलाशी के साथ सम सेमेस्टर की हुई परीक्षा: काफी परीक्षार्थियों नें कसा किनारा

महोबा : बांध में मिला लापता युवती का शव, मानसिक रूप से बीमार होने की बात आई सामने …

City News Uttar Pradesh

बांदा के व्यंग कार कैलाश मेहरा का कतरने भाग दो का व्यंग्य संग्रह: साहित्य जगत में धमाल

इंसाफ सेना बोली: कब बनेगा बुंदेलखंड पृथक राज्य

City News Uttar Pradesh

शादी के नाम पर ठगी : सात फेरे के नाम पर रुपये ऐंठे, फिर जान से मारने की धमकी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़