28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा
उत्तर प्रदेश

बांदा : डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा के मुख्य चौराहे पर डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा को धराशायी देखकर गुरुवार की सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। वहीं घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा
Maharana Pratap’s statue collapsed due to a dumper collision in Banda, angry people blocked the intersection

क्षत्रिय महासभा समेत कई संगठनों ने ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने चालक और डंपर मालिक पर मुकदमा दर्ज किया लेकिन लोग फिर भी नहीं माने। करीब चार घंटे बाद डीएम के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।

डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा
Maharana Pratap’s statue collapsed due to a dumper collision in Banda, angry people blocked the intersection

बुधवार की रात करीब 11:55 बजे डंपर मवई बाईपास की ओर से गिट्टी लेकर चित्रकूट जा रहा था। शहर के मुख्य चौराहे पर ट्रक अनियंत्रित होकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा से टकरा गया। तेज गति में टक्कर होने से चौराहे पर लगी प्रतिमा ढह गई और हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे ट्रक से बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने पर रात में शहर के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रतिम टूटी देखकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा
Maharana Pratap’s statue collapsed due to a dumper collision in Banda, angry people blocked the intersection

गुरुवार सुबह सात बजे क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र सिंह गौतम, एसके सिंह, अरिमर्दन सिंह, भूपेंद्र सिंह गौतम, युवा प्रकोष्ठ बुंदेलखंड प्रभारी मुदित सिंह व सर्व वैश्य चेतना समिति के जिला उपाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता, बजरंगदल जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन वेदी आदि ने प्रतिमा टूटने पर दुख प्रकट किया। इसके बाद चौराहे पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि प्रशासन ने प्रतिमा की सुरक्षा व सुंदरीकरण का ध्यान नहीं दिया है। पुलिस भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक नहीं लगाती है। इन्हीं लापरवाही के चलते प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है।

डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा
Maharana Pratap’s statue collapsed due to a dumper collision in Banda, angry people blocked the intersection

सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत ने जाम लगाए व नारे बाजी कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नई प्रतिमा लगवाने व आरोपितों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने की मांग को लेकर अड़े रहे। डीएम अनुराग पटेल ने जाम लगाए लोगों को आश्वासन दिया कि मतगणना व चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही महाराणा प्रताप चौक का सुंदरीकरण शुरू करा दिया जाएगा। इससे भी अच्छी प्रतिमा लगवाई जाएगी।

डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा
Maharana Pratap’s statue collapsed due to a dumper collision in Banda, angry people blocked the intersection

महाराणा प्रताप हमारे व पूरे भारत देश के नागरिकों के लिए आदर्श हैं। मुगल शासकों से युद्ध करने वाले सूरवीर हैं। उनके आश्वासन व समझाने के बाद सवा 11 बजे जाम खुल सका। जिसके बाद मुख्य चौराहे से आवागमन बहाल हुआ।

डंपर की टक्कर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हुई धराशायी, गुस्साए लोगों ने जाम किया चौराहा
Maharana Pratap’s statue collapsed due to a dumper collision in Banda, angry people blocked the intersection

सिविल लाइन चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपित चालक व डंपर मालिक के विरुद्ध लापरवाही व प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रतिमा जानबूझकर या हादसे की वजह से क्षतिग्रस्त हुई है, इसकी जांच कराई जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में ‘सलमान’ और ‘शाहरुख’ बने आकर्षण का केंद्र: देश-विदेश से पहुंचे व्यापारी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह ने महुआ ब्लाक का निरीक्षण कर देखा हाल …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन के गुड मार्निंग से पूर्व एसपी शालिनी का “अभिनंदन” ! …

सीएम योगी ने पूर्वांचल में फूंका लोकसभा चुनाव का बिगुल: विपक्ष के काम पर उठाए सवाल

डीएम रीभा का ‘विकास भवन’ में ‘छापा’: 11 अफसर गायब 35 कर्मियों का रोका ‘वेतन’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़