City News Uttar Pradesh
शासनादेश की 'उड़ी धज्जियाँ' : डीएम दफ्तर में तैनात लिपिक पर 'ट्रांसफर' आदेश बेअसर
उत्तर प्रदेश

शासनादेश की ‘उड़ी धज्जियाँ’ : डीएम दफ्तर में तैनात लिपिक पर ‘ट्रांसफर’ आदेश बेअसर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट के डीएम कार्यालय में वर्षों से जमी एक कुर्सी अब प्रशासनिक तंत्र की सड़ांध और शासनादेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाने का प्रतीक बनती जा रही है। चकबंदी विभाग में तैनात कनिष्ठ लिपिक लवलेश कुमार को लेकर कथित गंभीर आरोपों का ज्वालामुखी फूट पड़ा है!

शासनादेश की 'उड़ी धज्जियाँ' : डीएम दफ्तर में तैनात लिपिक पर 'ट्रांसफर' आदेश बेअसर

शिकायतकर्ता अवधेश सिंह (निवासी खंडेहा, चित्रकूट) ने आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल को भेजे शिकायती पत्र में सनसनीखेज खुलासा किया है। बताया कि वर्ष 20 सितंबर 2000 से लवलेश कुमार लगातार जिलाधिकारी चित्रकूट के कैंप कार्यालय में ही जमे हुए हैं। न शासनादेश की परवाह, न स्थानांतरण आदेशों का डर। एक ही कुर्सी पर 25 साल से कब्जा प्रशासनिक मिलीभगत की ‘बू’ देता है?

शासनादेश की 'उड़ी धज्जियाँ' : डीएम दफ्तर में तैनात लिपिक पर 'ट्रांसफर' आदेश बेअसर

चकबंदी आयुक्त कार्यालय के आदेश पर 20 जुलाई 2007 को लवलेश कुमार सहित 15 लिपिकों का स्थानांतरण बांदा जनपद किया गया। 14 लिपिकों ने आदेश का पालन किया, लेकिन लवलेश ने डीएम कैंप कार्यालय छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। आश्चर्यजनक रूप से प्रशासन ‘मौन’ बना रहा ! इतना ही नहीं, 30 जून 2024 को आदेश संख्या 660/ई-1290/2024-25 के तहत दोबारा बांदा ट्रांसफर किया गया। शिकायत के मुताबिक, ‘स्थानीय प्रभाव’ और ‘खासमखास’ होने के दम पर इस आदेश को भी ‘ठेंगा’ दिखा दिया गया!

शासनादेश की 'उड़ी धज्जियाँ' : डीएम दफ्तर में तैनात लिपिक पर 'ट्रांसफर' आदेश बेअसर

आयुक्त स्तर से तत्काल अवमुक्ति, अनुशासनात्मक कार्रवाई और वेतन रोकने तक के निर्देश जारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ! लवलेश कुमार आज भी उसी कुर्सी पर डटे हैं ! राजस्व परिषद के स्पष्ट शासनादेश के अनुसार कोई भी कर्मचारी एक वर्ष से अधिक सम्बद्ध नहीं रह सकता,लेकिन यहां तो 25 साल की सम्बद्धता प्रशासन की ‘कार्यशैली पर तमाचा’ है ? मार्च 2025 में लवलेश को चित्रकूट तीर्थ विकास परिषद से सम्बद्ध किया गया, लेकिन महज 27 दिन बाद नया आदेश जारी कर उन्हें फिर डीएम कैंप कार्यालय में बैठा दिया गया। आखिर किसके इशारे पर यह प्रशासनिक पिंग-पोंग खेल खेला जा रहा है?

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर : दुष्कर्म के आरोपित ने जेल में फांसी लगाकर दी जान, लापरवाही पर एसपी ने एसआइ समेत दो निलंबित …

डीएम दीपा का अवैध खनन एवं परिवहन में शुरुवाती रुझान दुरुस्त : आगे के परिणाम कितना होंगे चुस्त !

City News Uttar Pradesh

जेबें खाली कराने को आतिशबाजी का सज गया बाजार: सुरक्षा के नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम

City News Uttar Pradesh

फांसी लगाकर जान देने वाले आभूषण कारीगर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

आग लगने पर कुआं खोदने’ वाला बांदा प्रशासन: कोचिंग सेंटरों पर छापे की नौटंकी कर बुझाई ‘फाइलों की प्यास’

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी: अनुसूचित जाति की महिला प्रधान को ऑनलाइन बैठक में दबंगों ने हाथ पकड़ कुर्सी से उठाया, दस पर मुकदमा …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़