28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बड़ा आदेश: फटे चादरों पर सरकार ने कसी लगाम, अब सात दिन सात रंग की व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

बड़ा आदेश: फटे चादरों पर सरकार ने कसी लगाम, अब सात दिन सात रंग की व्यवस्था

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। राजकीय अस्पतालों की बदहाली, फटे और गंदे चादरों की शर्मनाक तस्वीरें और तकिए के बिना इलाज के मामले अब बीते दिनों की बात हो सकती है। उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए हर दिन अलग रंग की चादरें बिछाने और हर मरीज को तकिया उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए हैं। अब यदि आप सोमवार को अस्पताल में भर्ती होते हैं तो आपके बिस्तर पर सफेद चादर होगी, मंगलवार को नारंगी या पीच, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को गुलाबी या हरा, शनिवार को गहरा नीला या बैंगनी और रविवार को लाल, भूरा या अन्य गहरे रंग की चादर बिछाई जाएगी।

जिला अस्पताल की नहीं बज रही सिटी: मरीज ढाई माह से हैं परेशान

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि “हर भर्ती रोगी को तकिया उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। चादर और बिस्तर की स्थिति पर कोई हीलाहवाली नहीं चलेगी। अस्पतालों की छवि सुधारने के लिए यह कदम अत्यंत जरूरी है।” बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेन्द्र कुमार ने बताया कि “जिले के सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित रंग की चादरें बिछाने के साथ-साथ मरीजों को तकिया देने की व्यवस्था की जा रही है। निरीक्षण के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आदेशों का पालन हो रहा है या नहीं।”

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसीऔर कूलर बन गये हैं शो पीस

जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में गंदे या फटे चादरों की शिकायतें आम थीं। कई बार मरीजों को बिना चादर या बिना तकिए के जमीन जैसे बिस्तर पर लेटे देखा गया। सोशल मीडिया पर शर्मनाक तस्वीरें वायरल होती रहीं, लेकिन कोई ठोस व्यवस्था नहीं बन पाई थी। अब शासन की ओर से इस नई व्यवस्था से उम्मीद है कि स्वास्थ्य सेवाओं की बुनियादी गरिमा को बहाल किया जा सकेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी से पहले युवती प्रेमी संग हुई फरार, पिता गये थे तिलक चढ़ाने

City News Uttar Pradesh

बांदा : उप निदेशक का फूटा गुस्सा, क्यों नहीं पूरे अधूरे शौचालय !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें दिव्ययांग जनों के प्रति दिखाई उदारता : बांटे उपकरण औऱ मोबाइल

City News Uttar Pradesh

नौतपा तीसरा दिन: सूर्य देवता बरसा रहे आग, एसी-कूलर हुए फेल

City News Uttar Pradesh

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

जिला भाजपा की बैठक: बूथ और अर्थ संयोजन पर किया गया चिंतन और मंथन

ब्रेकिंग न्यूज़