24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- यात्रियों की जान जोखिम में डाल सरकार बसों में करायेगी सफर !

 

– त्योहारों पर 56 सरेंडर बसों पर भी कराई जाएगी यात्रा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अक्टूबर महीने से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्र, दशहरा व दीपावली पर्वों के लिए रोडवेज यात्रियों के लिये मौत का परवाना सा लेकर आ रहीं हैं! सरकार का परिवहन विभाग आमदनी के चक्कर में यात्रियों की सकुशल यात्रा की अनदेखी करनें का प्लान बना लिया है।तैयारियां शुरू कर दी हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की कोरोना में बंद कर दी गईं चित्रकूट मंडल की सभी 399 बसें 15 अक्टूबर से सड़क पर आ जाएंगी। इससे जयदा खौफनाक यह है की 56 सरेंडर बसों को भी चलाने की तैयारी है।
चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव अग्रवाल की मानें तो शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर से शुरू होनें पर शासन के आदेश पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए विभाग ऩे मौतों का ‘परकाला बनकर तैयारियां शुरू कर दी है। हालाकिं निगम की बसों को दुरुस्त करनें का दुष्कर और दुर्लभ प्रयास किया जा रहा है।

इस क्रम में 15 अक्टूबर से सभी बसों को चलाने की हरी झंडी दे दी गई है। सरेंडर हो चुकीं 56 बसों की वापसी के लिए भी परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है। त्योहारों के दौरान ड्राइवर व कंडक्टर सहित तकनीकी स्टाफ को अवकाश पर रोक रहेगी।
बीमार होने या गंभीर परिस्थिति में ही अवकाश दिया जाएगा। लंबे समय से अनुपस्थित ड्राइवर व कंडक्टरों को पहली अक्टूबर तक एआरएम कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहा गया है। अन्यथा निलंबन व संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव अग्रवाल से जब इस संभावित खतर मुहिम के संदर्भ में बात की गई तो उन्होनें बताया कि परिवहन निगम की आय बढ़ाने व चोरी रोकने के लिए आरएम व एआरएम भी बसों की चेकिंग करेंगे।मंडल के बेड़े में 399 बसें
चित्रकूटधाम मंडल में रोडवेज के बेड़े में कुल 399 बसें हैं। इनमें 6 एयरकंडीशनर और 4 अनुबंधित बसें हैं। बांदा डिपो में 129, महोबा में 117, राठ में 90 व हमीरपुर डिपो में 63 बसें हैं। इनके संचालन में स्थायी व संविदा के करीब 2000 ड्राइवर व कंडक्टर लगे हुए हैं। क्षेत्रीय कार्यशाला सहित डिपो कार्यशाला में डेढ़ सौ तकनीकी स्टाफ कार्यरत है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

थ्रेसिंग के दौरान बड़ा हादसा: मशीन में हाथ फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

लोहरा में रुद्राभिषेक एवं मानस प्रवचन की शिवरात्रि पर रही धूम

City News Uttar Pradesh

पैरोल पर छूटी तलाकशुदा महिला की हत्या से हड़कंप: दुष्कर्म की भी आशंंका, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ ‘दो गुना’: नदी में ‘धूप’ सेंकते आते हैं नजर

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : माफिया मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, तीन केस में बरी करने के खिलाफ अपीलें मंजूर …

दूकानदार की हत्या में तीन को आजीवन कारावास : प्रत्येक को 23 हजार का जुर्माना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़