City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित ने 'बदली तस्वीर' : गंदगी पर 'हाईटेक' सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित ने ‘बदली तस्वीर’ : गंदगी पर ‘हाईटेक’ सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आवास विकास कॉलोनी में वर्षों से पसरे नर्क जैसे हालात आखिरकार टूटे। वह भी सिर्फ आश्वासन से नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरकर की गई ठोस कार्रवाई से। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने कॉलोनी के बदनाम हो चुके नहरिया नाले की बहुप्रतीक्षित और आधुनिक सफाई कराकर न केवल गंदगी पर वार किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि जब नीयत साफ हो, तो सालों की उपेक्षा कुछ ही दिनों में खत्म की जा सकती है। कॉलोनी का यह नाला लंबे समय से बदबू, मच्छरों और बीमारियों का केंद्र बना हुआ था। नाले में जमी गाद और सड़ांध ने पूरे इलाके को जहरीली हवा में जकड़ रखा था।

प्रतिनिधि अंकित ने 'बदली तस्वीर' : गंदगी पर 'हाईटेक' सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

इसी बीच कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू से सीधा संवाद किया और नाले की भयावह स्थिति से अवगत कराया। अंकित बासू ने इसे केवल एक सामान्य सफाई का मामला नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संकट मानते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। उन्होंने सफाई अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आधुनिक फाइटो-रेमिडिएशन तकनीक से नाले की सफाई का प्रस्ताव पास कराया। खुद मौके पर पहुंचकर कार्य की शुरुआत कराई।

प्रतिनिधि अंकित ने 'बदली तस्वीर' : गंदगी पर 'हाईटेक' सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

अंकित बासू नें इस दौरान बताया की फाइटो-रेमिडिएशन तकनीक पारंपरिक सफाई से कहीं आगे की सोच है। इस विधि में पौधों और उनसे जुड़े सूक्ष्म जीवों की मदद से दूषित पानी, गाद और मिट्टी से जहरीले तत्वों को बाहर निकाला जाता है। भारी धातुएं, कीटनाशक और अन्य हानिकारक प्रदूषक इस प्रक्रिया में निष्क्रिय हो जाते हैं, जिससे नाला सिर्फ साफ ही नहीं होता, बल्कि दोबारा प्रदूषण फैलाने की आशंका भी कम हो जाती है।

प्रतिनिधि अंकित ने 'बदली तस्वीर' : गंदगी पर 'हाईटेक' सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

अंकित बासू ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नगर पालिका का दायित्व सिर्फ नालियों की सफाई तक सीमित नहीं है,बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देना भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर बांदा का सपना साकार करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फसलों पर ठंड औऱ कोहरे का पड़ने लगा डाका : किसान चिंता में डूबे

बांदा में अद्भुत: श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !

City News Uttar Pradesh

बांदा में हैवानियत : सहेली के भाई ने अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने किया खुदकुशी का प्रयास …

प्रतिनिधि अंकित बोले- अब नहीं डूबेगा शहर, पालिका की बरसात से पहले ‘जंग-ए-सफाई’

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें, डीएम ने दिया आदेश, सिंचाई विभाग देगा पैसा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘युद्धस्तरीय’ एक्शन: क्षतिग्रस्त ‘रपटे’ की 24 घंटे में ‘मरम्मत’ के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़