31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलायुक्त नें विकास कार्यों की किया मैराथन समीक्षा : योजनाओं में तेजी के सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त नें विकास कार्यों की किया मैराथन समीक्षा : योजनाओं में तेजी के सख्त निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त आयुक्त आर.पी. सिंह नें विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मैराथन बैठक की। अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया। लगभग सभी विभागों की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। मण्डलायुक्त ने नई सड़कों के निर्माण एवं सड़क चैड़ीकरण किये जाने तथा गड्ढायुक्त सड़कों को गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराये जाने पर जोर दिया।

मंडलायुक्त नें विकास कार्यों की किया मैराथन समीक्षा : योजनाओं में तेजी के सख्त निर्देश
Divisional Commissioner did a marathon review of development works: strict instructions to speed up the plans

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये कि नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ सड़क चैडीकरण किये जाने वाली सड़कों को अतिक्रमण हटाकर मानक के अनुरूप चैडीकरण का कार्य हो। मण्डल की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रत्येक दशा में 30 नवम्बर तक पूरा करने को कहा। एनएचआई के अधिकारी को निर्देश दिये कि बांदा की बडोखर रोड की मरम्मत का कार्य एवं बेंदाघाट के पुल की सड़क मरम्मत कराये जाने के सम्बन्ध शीघ्र कार्यवाही करायें। सेतु निगम के द्वारा निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा करते हुए मर्काघाट पुल के अवशेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करनें के निर्देश दिये।

मंडलायुक्त नें विकास कार्यों की किया मैराथन समीक्षा : योजनाओं में तेजी के सख्त निर्देश
Divisional Commissioner did a marathon review of development works: strict instructions to speed up the plans

आयुक्त ने नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य गुणवत्ता के साथ कराये जाने तथा किसानों को सिंचाई हेतु रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को दिये। आयुक्त ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की समीक्षा करते हुए अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा हेल्थ वेलनेश सेन्टर में गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये।

मंडलायुक्त नें विकास कार्यों की किया मैराथन समीक्षा : योजनाओं में तेजी के सख्त निर्देश
Divisional Commissioner did a marathon review of development works: strict instructions to speed up the plans

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कैम्प लगाकर गोल्डन कार्ड बनाये जायें तथा इनकी नियमित समीक्षा भी की जाए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को समय से भुगतान कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सकों की कमी को दृष्टिगत चिकित्सकों की भर्ती कर कमी को दूर करने के निर्देश अपर निदेशक स्वास्थ्य को दिये।

मंडलायुक्त नें विकास कार्यों की किया मैराथन समीक्षा : योजनाओं में तेजी के सख्त निर्देश
Divisional Commissioner did a marathon review of development works: strict instructions to speed up the plans

उन्होंने ओवर लोडिंग किये जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग कराये जाने एवं राजस्व में बढोत्तरी किये जाने के निर्देश दिये। राशन की रिक्त एवं लम्बित प्रकरणों में सुनवाई कर शीघ्र खाद्यान वितरण हेतु दुकानों का आवंटन किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को अपराधों में नियंत्रण रखने एवं कानून व्यवस्था चुश्त दुरूस्त बनाये रखने हेतु चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नाइट्रोजन बना ‘धरती का दुश्मन’: उपज की ‘भूख’ में बीमार हो रही मिट्टी, किसान ‘बेखबर’ !

फाइनेंस ‘ठगी’ का ‘सनसनीखेज’ खुलासा : 50 से अधिक महिला बनी शिकार, तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : भाजपा क्या निर्विरोध जीतने में होगी कामयाब ? …

Banda : सीएम योगी की सभा के दौरान हुई थी युवक की मौत, परिजनों नें आज शव सड़क पर रख काटा हंगामा …

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

ब्रेकिंग न्यूज़