City News Uttar Pradesh
धोखाधड़ी का 'बड़ा खेल' : नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

धोखाधड़ी का ‘बड़ा खेल’ : नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर एक बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के जवाहर नगर निवासी जितेंद्र कुमार और हीरू पुत्र राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि फरवरी 2025 में उनकी मुलाकात मटौंध के विनोद कुमार से हुई, जिसने खुद को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़ा प्रभावशाली अधिकारी बताया।

धोखाधड़ी का 'बड़ा खेल' : नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

विनोद ने दावा किया कि बांदा और चित्रकूट के इंटर कॉलेजों में बाबू के दो पद खाली हैं। भरोसे में आए दोनों युवकों ने 15 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा कर दिए। इसमें आरोपित का खुद का खाता 11 लाख, उसके पिता के खाते में 1.50 लाख, सूरज भान यादव को 1 लाख, विक्रम कश्यप को 1 लाख और मोहम्मद अख्तर के खाते में 50 हजार रुपये शामिल थे। सितंबर माह में युवकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए, और कहा गया कि वे राजकीय इंटर कॉलेज बांदा व चित्रकूट में जाकर ज्वाइन कर लें।

धोखाधड़ी का 'बड़ा खेल' : नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

लेकिन जब कॉलेजों में जानकारी ली गई, तो सच सामने आया कि कोई पद खाली नहीं था और नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी थे। पैसे वापस मांगने पर विनोद कथित रूप से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकियां देने लगा। इस मामले की शिकायत के बाद थाना मटौंध पुलिस ने धोखाधड़ी, धमकी और संगठित ठगी से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मतदाता ‘मैपिंग’ बनी चुनौती: ‘वोटरों’ की ‘पहचान’ पर प्रशासन की सख्ती, जारी होगा नोटिस !

City News Uttar Pradesh

खनन का खेल: वैध के बहाने धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह का मोदी, योगी को सुझाव : गोवंश उत्पाद उद्दोगों को मिले बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

शिक्षक की ट्रक की चपेट में आकर हुई मौत : परिवार में कोहराम

वक्फ बोर्ड की 827 संपत्तियों पर सरकारी भूमि का दावा: प्रशासन की रिपोर्ट ने खोली पोल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़