City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला गांव के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने जूनियर हाईस्कूल जा रही एक 12 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कोमल पुत्री ओम प्रकाश निवासी कबीरपुर के रूप में हुई है।

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विशम्भर यादव, प्रशासनिक एवं पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए।

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

कई घंटे की मशक्कत के बाद समझाने-बुझाने और मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

क्षेत्रीय विधायक विशम्भर यादव ने घटना पर दुख जताया। परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh

एमएलसी जितेंद्र सिंह नें ‘गणतंत्र दिवस’ पर दी बधाई : संविधान की ‘ताकत एवं संस्कृति’ का किया उल्लेख

City News Uttar Pradesh

बेटा न होने से परेशान महिला फांसी पर झूली : परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहनों पर कसा शिकंजा, 5 ऑटो सीज, 15 का चालान

City News Uttar Pradesh

खेलते-खेलते बुझ गई ज़िंदगी: पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

जन्मतिथि को लेकर रहें सावधान : अब आधार कार्ड में एक बार ही अपडेट होगी जन्मतिथि

ब्रेकिंग न्यूज़