29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अंकित बासू की नालों पर ललकार:मानसून से पहले 80 प्रतिशत साफ
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अंकित बासू की नालों पर ‘ललकार’ : मानसून से पहले 80 प्रतिशत साफ

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मानसून आने से पहले ही बांदा के नालों में “बासू तूफान” आ गया है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने नालों की गाद पर ऐसी ललकार लगाई कि “सालों से जमी सिल्ट थर-थर कांप” रही है। एक महीने से चल रहे मैराथन सफाई अभियान में शहर के 60% नाले-नालियां चकाचक हो चुके हैं।

अंकित बासू की नालों पर ललकार:मानसून से पहले 80 प्रतिशत साफअंकित बासू खुद फील्ड में उतरकर नालों का “पोस्टमार्टम” कर रहे हैं। जहां गाद मिली, वहीं जेसीबी गरज उठी। नगर पालिका के 2 बड़े और 57 छोटे नालों में से ज्यादातर की नसें खोल दी गई हैं। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले 6 किमी लंबे निम्नी नाले से जब ट्रक भर-भरकर सिल्ट निकली तो लोग देखते रह गए। नवाब टैंक से केन नदी तक फैले इस नाले से 12 मोहल्लों का पानी निकलता है।

अंकित बासू की नालों पर ललकार:मानसून से पहले 80 प्रतिशत साफरेलवे स्टेशन के बाद से शुरू होने वाले पंकज नाले पर भी बासू की खास नजर है।कालूकुआं, डीएम कॉलोनी, स्वराज कॉलोनी समेत 10 मोहल्लों का गंदा पानी इसी से बहता है। यहां भी सिल्ट सफाई युद्धस्तर पर है। मजदूर दिन-रात लगे हैं। अंकित बासू का साफ कहना है: “इन दोनों बड़े नालों को अगर खोल दिया तो आधा बांदा जलभराव से बच जाएगा।”

अंकित बासू की नालों पर ललकार:मानसून से पहले 80 प्रतिशत साफपिछले साल चोक नालों की वजह से आधा शहर तालाब बन गया था। घरों में नाव चल गई थी। वही दर्द अंकित बासू के लिए जुनून बन गया। मानसून से एक महीना पहले ही उन्होंने अभियान छेड़ दिया। नतीजा: 60% काम पूरा। बचे हुए नालों पर भी रोज टीम टूट पड़ती है।

अंकित बासू की नालों पर ललकार:मानसून से पहले 80 प्रतिशत साफबासू ने लोगों से कहा कि नालों में पॉलीथिन और कचरा डालना बंद करें। “हम नाले साफ कर रहे हैं, आप गंदा न करें”। सिल्ट का सबसे बड़ा दुश्मन प्लास्टिक है। अगर नाले साफ रहे तो इस बार बांदा नहीं डूबेगा। मानसून सिर पर है और अंकित बासू की जेसीबी नालों में गरज रही है। शहर वाले अब टकटकी लगाए हैं कि क्या वाकई इस बार “बासू की ललकार” बांदा को डूबने से बचा लेगी?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा अध्यक्ष अखि‍लेश यादव बोले- भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह बेलगाम, सीएम योगी का प्रशासन पर नहीं रहा नियंत्रण

City News Uttar Pradesh

Banda : चुनावी रंग : ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को दिया धरना…

City News Uttar Pradesh

ब्लाक प्रमुख अरविंद नें किया खुलासा : आठ करोड़ का पुल धंसा, डीएम करायें जांच

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने संभाली ‘राहत मोर्चे’ की कमान: यमुना-केन के ‘जलप्रलय’ से जूझ रहा बांदा

City News Uttar Pradesh

बांदा : भाजयुमो ने शुरू किया चियर फोर इंडिया ओलंपियन अभियान …

City News Uttar Pradesh

नेशनल हाइवे पर गड्ढा, हो सकता है बड़ा हादसा

ब्रेकिंग न्यूज़