City News Uttar Pradesh
बंदरो का आतंक : ट्रेन पकड़ने पहुंचे मुसाफिरों पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, महिला समेत दो लोग हुए लहूलुहान
उत्तर प्रदेश

बंदरो का आतंक : ट्रेन पकड़ने पहुंचे मुसाफिरों पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, महिला समेत दो लोग हुए लहूलुहान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर और रेलवे स्टेशन में इस समय बंदरों का खासा आतंक हैं। सोमवार को ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे मुसाफिरों पर बंदरों के झुंड ने हमलाकर दिया। इससे महिला समेत दो लोग लहूलुहान हो गए। अन्य यात्रियों के ललकारने पर बंदर भागे। यात्रियों का कहना है कि यहां करीब 15 बंदरों का झुंड है। ये आए दिन यात्रियों पर हमलाकर घायल करते हैं, लेकिन स्टेशन के जिम्मेदार इस पर ध्यान नहीं देते हैं। इससे यात्री प्लेटफार्म पर बैठने से डरते हैं।

बंदरो का आतंक : ट्रेन पकड़ने पहुंचे मुसाफिरों पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, महिला समेत दो लोग हुए लहूलुहान
Monkey terror: A herd of monkeys attacked the passengers who arrived to catch the train, two people including the woman were bled

शहर के कालू कुआं निवासी अनुराग तिवारी अपनी पत्नी को ट्रेन पर बैठने आए। इसी बीच प्लेटफार्म एक में जीआरपी थाना के सामने दो बंदरों ने हमला कर दिया। इससे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। बंदरों के आतंक के कारण यात्री प्लेटफार्म में बैठने से घबराते हैं। लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन व वन विभाग से कई बार शिकायतें की, पर कोई लाभ नहीं हुआ। यात्रियों ने इन खुंखार हो रहे बंदरों को पकड़कर बाहर जंगल में छोड़वाने की मांग उच्चाधिकारियों से की है। ताकि लोग सुरक्षित यात्रा के लिए स्टेशन आ सकें।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत का सबब, एक की मौत …

ओवैसी पर हमले के तार देवबंद से जुड़े : जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में प्रकृति का प्रकोप ज्यादा मेहरबान : जारी हुआ एलर्ट

छत्तीस बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप: विद्यालय में लापरवाही की खुली पोल

City News Uttar Pradesh

चुनाव घोषित, जाने आचार्य संहिता का पालन क्यों और कैसे करे ?

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा द्वारा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण: सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़