28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कम लागत से जुडेगी नहरें : योजनायें शीघ्र होंगी पूर्ण

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का कहना हैं की कम लागत से नहरों को जोड़ने की योजनायें बनाई जायेगी। सरकार की प्राथमिकता और नई कार्ययोजना के तहत विभागीय काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गये हैं । उन्‍होंने कहा क‍ि बाढ़ प्रबंधन से संबंधित टेंडर की औपचारिकताएं निर्धारित अवधि में पूरी हो जायेगी। विभाग की अधूरी परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जायेगा ।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कम लागत से जुडेगी नहरें : योजनायें शीघ्र होंगी पूर्ण
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh told that canals will be connected at low cost: schemes will be completed soon

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने यह बातें यहां अपने आवास में भेंट में बताई। कहा की विभागीय अधिकारियों के साथ इस संबंध में समीक्षा बैठक की गई है। बाढ़ से संबंधित परियोजनाओं, कार्यों, सिल्ट सफाई, वर्तमान परियोजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति के बारे में जानकारी ली है । अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कम लागत से जुडेगी नहरें : योजनायें शीघ्र होंगी पूर्ण
Minister of State for Jal Shakti, Ramkesh told that canals will be connected at low cost: schemes will be completed soon

उन्होने बताया की अभियंताओं से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कम लागत से नहरों को जोड़कर किसानों को पानी देने के लिए एक योजना तैयार करें। उसमें परियोजना व शेष कार्यों का पूरा विवरण रहेगा । नहरों में जो गैप बचे हैं, उनको चिन्हित कर तत्काल काम पूरे किये जायेगे । नहरों की सिल्ट सफाई बेहतर ढंग से करने के भी निर्देश दिए गये हैं। राज्य मंत्री निषाद नें यह भी बताया कि निर्माणाधीन बाढ़ परियोजनाओं को बरसात के पहले पूरा करा लिया जाऐगा और नए काम भी समय से हो जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दें दिये गये हैं । इसके लिए नियमित रूप से निगरानी भी होगी । अधिकारी बाढ़ से संबंधित एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाएंगे जिससे जानकारियों का तेजी से अदान -प्रदान हो सकेगा ।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

”प्रोपेगेंडा फैलाने के ब्रांड एंबेसडर हैं अखिलेश’ यादव” : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले – भ्रष्टाचार और परिवारवाद ही सपा का डीएनए

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना वैक्सीन ड्राई रन में डीएम का निरीक्षण, कमियां सुधारने के निर्देश, नरैनी की व्यवस्था दुरुस्त

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवायें हुई बहाल: डाक्टर काम पर लौटे

जन औषधि केंद्र की हालत बदतर: डाक्टर नहीं लिख रहे दवा, प्राइवेट मेडिकल स्टोर डाक्टरों को दे रहे खासा कमीशन

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : जन सेवा ही मेरी ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ !

बांदा के बाजारों में जन्माष्टमी की धूम, कान्हा के श्रृंगार के लिए जमकर हो रही खरीदारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़