- विनोद मिश्रा
बांदा। दुखनीय व्यवस्था से सामुदायिक शौचालय का ताला नहीं खुल रहा। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें हैरानी जताई है। वह आश्चर्य में है। करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत से गांव में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है, लेकिन इसमें दो वर्ष से अभी तक ताला नहीं खुला।

जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर में इसका वर्चुअल शुभारंभ किया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसमें अभी काम अधूरा है। बाहर से रंगरोगन करा दिया गया है। मानदेय और व्यवस्थाओं के नाम पर हर माह दस से 12 हजार रुपये कागजों में खर्च हो रहे हैं। लोग खुले में शौच जा रहे हैं। तिदवारी ब्लाक के मिरगहनी गांव में दो वर्ष पहले शासन से सार्वजनिक शौचालय बनने के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपये दिए गए थे। ग्राम पंचायत ने शौचालय को बनाकर तो खड़ा कर दिया, पर इसमें अभी भी काफी काम अधूरा है।

बिडंबना यह है कि निर्माण पूरा न होने की स्थिति में भी एक महिला कर्मी को इसके संचालन व रख रखाव के लिए तैनात कर दिया गया। उसके खाते में उनका मानदेय भी दिया जा रहा है। हकीकत यह है कि सामुदायिक शौचालय का आज तक ताला ही नहीं खुला। शौचालय के बाहर अपने मवेशी बध रहे हैं। पूर्व विधायक नें जिलाधिकारी से इस मामले में जांच कराये जानें का आग्रह किया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
