City News Uttar Pradesh
बांदा में गजब भ्रष्टाचार : जन सेवा केंद्र का बिना निर्माण धन हजम
उत्तर प्रदेश

बांदा में गजब भ्रष्टाचार : जन सेवा केंद्र का बिना निर्माण धन हजम

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्राम पंचायतों में निर्माण के नाम पर धन की लूट मची है। ग्राम प्रधान और सचिव मालामाल हो रहें हैं। एक चौंकाने वाला उदाहरण तिंदवारी ब्लाक के ग्राम वासिलपुर का है।यहां निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र और जन सेवा केंद्र के नाम पर लाखों रुपए का गबन है। जन सेवा केंद्र का तो वजूद में ही है जबकि चार लाख रुपए आहरित कर लिए गए हैं।

बांदा में गजब भ्रष्टाचार : जन सेवा केंद्र का बिना निर्माण धन हजम
Amazing corruption in Banda: Money wasted without construction of public service center

इस ग्राम पंचायत में हुये भ्रष्टाचार की शिकायत हुई। जांच अवर अभियंता सिंचाई प्रथम तृतीय से कराई गई। अवर अभियंता ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जांच आख्या मुख्य विकास अधिकारी को दी। जांच आख्या से पता चला की ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान ने मिलकर निर्माण कार्य में लाखों रुपए का गबन किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है।

👉 51वां पांच दिवसीय राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव चित्रकूट का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 मार्च 2024 को होगा। स्थान राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह चित्रकूट (उत्तर प्रदेश)। आयोजक- राष्ट्रीय रामायण मेला समिति सीतापुर चित्रकूट। संपर्क सूत्र- मोबाइल नंबर, 9450370428, 9721049620, 9125726711 || प्रशांत करवरिया ( प्रिंस ) कार्यकारी अध्यक्ष।

आंगनबाड़ी केंद्र पर प्लास्टर का कार्य चलता हुआ पाया गया। उक्त कार्य में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र का एस्टीमेट व अन्य अभिलेख मांगने पर भी उपलब्ध नहीं कराए गए, जबकि जांच के दौरान मौके पर ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद थे।

बांदा में गजब भ्रष्टाचार : जन सेवा केंद्र का बिना निर्माण धन हजम
Amazing corruption in Banda: Money wasted without construction of public service center

इसी गांव में जन सेवा केंद्र का निर्माण कार्य भी होना है। इसके लिए 5 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसमें से ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा 4 लाख की धनराशि आहरित कर ली गई है। जांच अधिकारी अवर अभियंता ने रिपोर्ट में बताया है कि मौके पर निरीक्षण के समय कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया और न ही मौके पर कोई निर्माण सामग्री पड़ी हुई मिली।

जांच के समय किसी भी प्रकार के अभिलेख प्रधान व सचिव द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। पूर्व प्रधान व लेखपाल द्वारा इस संबंध में बताया गया की मौके पर दिखाया गया स्थल, स्कूल के खेल का मैदान है। मौके पर खेल के मैदान का बोर्ड भी लगा हुआ पाया गया। फिलहाल जांच रिपोर्ट ठंड़े बस्ते में है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणतंत्र दिवस की दिल्ली परेड में प्रतिभा दिखाएंगी बांदा की वैष्णवी

City News Uttar Pradesh

News- मासूम को फांसी पर लटकाकर मां ने भी की आत्महत्या, इलाके में सनसनी…

City News Uttar Pradesh

रामचरितमानस पर राजनीति: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका न करें अपमान

City News Uttar Pradesh

Banda : “एंबुलेंस गैंग” जिला अस्पताल आये मरीजों पर डाल रहा डकैती ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब डीएम आनंद, युवाओं में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में कर दिखाया कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस : पुलिस लाइन ग्राउण्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़