- विनोद मिश्रा
बांदा। होली के त्योहार पर जिले में धूमधाम होलिका दहन हुआ। खासकर मंगलवार को होलिका दहन के साथ ही रंगों के पर्व का उल्लास शुरू हो गया। रात में लोगों ने फाग औऱ डीजे की धुन पर गाते हुए अपने-अपने मोहल्लों में होलिका दहन किया। शहर में करीब 142 स्थानों में होलिका दहन किया गया। अगले दिन बुधवार को रंगों की होली शुरू हुई।

होली का त्योहर जिले में तीन दिन मनाया जाता है। जिसकी शुरुआत होलिका दहन के साथ होती है। मंगलवार को जिले में शहर सहित गांव व कस्बों में होलिकादहन हुआ। फाग की टोलियां जगह-जगह सजी रहीं। लोगों ने पारंपरिक तरीके से फाग व होली गीत गाते हुए रात में होलिका दहन किया। शहर के सभी चौराहों व सार्वजनिक स्थलों में होलिका दहन किया गया। करीब 142 स्थानों में शहरवासियों ने होली का पूजन कर पहले से एकत्र लकड़ी में अग्नि प्रज्जवलित कर होलिका दहन किया।

होलिका दहन के साथ ही गांव, कस्बों में होली का उल्लास शुरू हो गया। बुधवार को परीवा के दिन जगह-जगह रंग की होली खेली जाएगी। जिले के कई हिस्सों में भैया दूज के दिन भी रंगों की होली खेली जाती है। मटकी फोड़ो की प्रतियोगिताएं भी युवाओं की टोलियां करती हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
