City News Uttar Pradesh
पड़ोसी ने मारपीट कर दी धमकी, युवक ने प्लास्टिक की नली से फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की कर रही है जांच
उत्तर प्रदेश

प्रेम प्रसंग के चलते सफाई कर्मी ने ट्रांसफार्मर के पोल से लगाई फांसी, पत्नी को पीटकर किया था घायल…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रेम प्रसंग में बाधक बन रही पत्नी की पहले संविदा सफाई कर्मी ने शराब के नशे में जमकर पिटाई की। बाद में उसने खुद ट्रांसफार्मर के पोल में फांसी लगा ली। घटना से स्वजन बेहाल हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विभार थोक निवासी कल्लू का 45 वर्षीय पुत्र रामकिशोर नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मी था। इससे वह मुक्तिधाम में ड्यूटी करता रहा है। मंगलवार रात उसने घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित ट्रांसफार्मर के पोल से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब स्वजन उसे खोजने निकले तो उसका शव वहां साफी के फंदे से लटका मिला। स्वजन की सूचना पर ग्रामीण व पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतरवाया।

प्रेम प्रसंग के चलते सफाई कर्मी ने ट्रांसफार्मर के पोल से लगाई फांसीभाई हरिश्चंद्र व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उसका गांव की एक गैर बिरादरी की महिला से प्रेम प्रसंग था। वह अपना पूरा वेतन उसी महिला को देता रहा है। पत्नी गुड़िया उसे ऐसा करने से रोकती रही है। घटना की रात वह बाहर से शराब पीकर घर पहुंचा था। नशे में पत्नी को बाल्टी मारकर घायल कर दिया था। इससे स्वजन उसका उपचार कराने सीएचसी ले गए थे। अस्पताल से लौटने के बाद वह दोबारा पत्नी को गाली-गलौज कर धमकी दे रहा था।

वह अक्सर पत्नी की इसी तरह नशे में पिटाई करता था। घर से खेत जाने को कहकर निकलने के बाद उसने यह कदम उठाया है। उसके कोई संतान नहीं हैं। छह भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। कोतवाली निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी करने का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी से बेटे उमर ने जेल में की मुलाकात, बोला- भाजपा नेता को बचाने के लिए पिता को प्रताड़ित कर रही सरकार, कोर्ट में करेंगे खुलासा

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से किया 35 करोड़ पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ, कहा- चित्रकूट में हो रही कोदंड वन की स्थापना, अब यहां डकैत नहीं, दहाड़ेंगे टाइगर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा में बहेगी ‘दूध’ की धार, लगेगा ‘डेयरी प्लांट’

डीएम रीभा का चला ‘प्रशासनिक डंडा’: अफसरों पर कसा शिकंजा, लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

आईजी का यातायात व्यवस्था को लेकर चला चाबुक : दो ट्रैफिक सिपाही निलंबित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़