24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शराब पीकर घर आए बेटे ने मां से किया झगड़ा,
उत्तर प्रदेश

शराब पीकर घर आए बेटे ने मां से किया झगड़ा, फिर लाइसेंसी बंदूक से खुद को मार ली गोली !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ट्यूबवेल क्षेत्र में बने मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने में युवक की मौत हो गई। मां ने बताया कि शराब के नशे में पहले उसने पत्थर चलाते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया था। झगड़ा करने के बाद उसने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अकोना निवासी दादूराम का 25 वर्षीय पुत्र मेघनंद के दाहिनी ओर सीने में मंगलवार रात ट्यूबवेल क्षेत्र में बने मकान के अंदर गोली लग गई। घटना के बाद मां सुनैना गांव के राममिलन व मइयादीन के साथ स्कार्पियों में उसे थाने लेकर पहुंचीं। वहां घटना की सूचना देने के बाद वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां ने पुलिस को बताया कि पति निमंत्रण में छतरपुर मध्य प्रदेश गए थे। घटना के समय वह अपने ट्यूबवेल क्षेत्र में बने घर में थी। रात करीब एक बजे शराब के नशे में पुत्र ने आकर उसे जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया था। दरवाजा न खोलने पर उसने ईंट-पत्थर चलाए थे। जिससे उसकी नींद खुल गई थी। दरवाजा खोलकर बाहर निकलने पर पुत्र नशे में उससे झगड़ा करने लगा। बाद में धमकी देते हुए जहां पिता की लाइसेंसी दो नाली बंदूक रखी थी। वहां की उसने चाबी जबरदस्ती छीन ली। इसके बाद बंदूक से उसने अपने सीने में गोली मार ली है।

शराब पीकर घर आए बेटे ने मां से किया झगड़ा,उधर पिता ने बताया कि मैं निमंत्रण में थाने पोखरा छतरपुर मध्य प्रदेश गया था। घटना की उसे देररात सूचना मिली तो वह वापस लौटकर आया है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी करने का सामने आया है। गोली सीने में सटाकर मारी गई है। बंदूक व शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : मोदी सरकार के नौ साल देश के लिये बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी को पसंद नहीं आया इस लोकसभा सीट का नाम: कहा- गुलामी की निशानी को समाप्त करना है

Banda : बीमारी से आजिज आकर छात्रा ने लगाई फांसी, मौत …

City News Uttar Pradesh

जन्मतिथि को लेकर रहें सावधान : अब आधार कार्ड में एक बार ही अपडेट होगी जन्मतिथि

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़