- विनोद मिश्रा
बांदा । सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार आदि के लक्षण जोड़ों में दर्द, अत्यधिक थकावट मांसपेशियों में जकड़न आदि हो तो तुरंत कोविड-19 की जांच कराएं। जब तक रिपोर्ट नहीं आती है तब तक अपने आप को कोविड-19 पाजिटिव मानकर एहतिहात बरतना शुरू कर दें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एनडी शर्मा ने सलाह दी हैं कि बीमारी के लक्षण होने व रिपोर्ट न आने पर लोगों को सावधानी बरतना चाहिए। बताया कि ऐसे लक्षणों पर खुद को आइसोलेट कर लें। तरल पदार्थ जैसे सूप, जूस, काढ़ा, चाय, काफी, गुनगुना पानी, गर्म दूध का सेवन करें। आराम करें। अच्छी नींद लें। सुबह स्नान भी गुनगुने पानी से करें। सुबह-शाम भाप लें। नमक पानी, गुनगुना कर गरारा करें। ठंडी वस्तुओं से परहेज करें। एक पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन 90 प्रतिशत से कम आने पर हेल्प लाइन से संपर्क करें। ऑक्सीमीटर उपलब्ध न हो तो सांस से 14 से 18 सेकंड रोक कर चेक करें। सांस फूल रही हो तो पेट के बल लेट जाएं। पैरासिटामोल 650 एमजी, हर चार-छह घंटे पर सेवन करें। एक्थ्रोमाइसिन 500 मिग्रा. दिन में एक बार, डाईसाइक्लीन 100 मिलीग्राम सुबह-शाम, पैंटॉप 40 एमजी सुबह खाली पेट खाएं। आइवरमेक्टीन 12 एम जी रात को खाने के दो घंटे बाद तीन दिन, विटामिन सी 500 मिलीग्राम सुबह-शाम, विटामिन डी 6000 हर हफ्ते एक गोली दूध के साथ, सेटरीजीन रात में जुकाम हो तो ले। चिता न करिए घर पर रहिए सुरक्षित रहिए। चेहरे को छूने से पहले हाथ धो लें। सैनिटाइज करे। मास्क का प्रयोग करें। भीड़ वाली जगह पर हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन से सफाई करें। रोगी का कचड़ा बंद कूड़ेदान में डालें। उपरोक्त दवाइयां आरआरटी टीम द्वारा उपलब्ध करायी जा रही हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
