30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घमासान शुरू, तीन जुलाई को अध्यक्ष की होगी ताजपोशी …

 

– शासन ने जारी की चुनाव की अधिसूचना, 26 को होगा नामांकन
– शाम को मतगणना के बाद अध्यक्ष की होगी ताजपोशी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर 26 को नामांकन के बाद घमासान शुरू हो जाएगा। शासन ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीन जुलाई को मतदान होगा और इसी दिन शाम को अध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने दावेदारी के लिए सदस्यों की जोड़-तोड़ शुरू कर दी है।


सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शासन ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिले में अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरिक्षत है। ऐसे में भाजपा के कई दिग्गजों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 26 जून को सुबह 11 से तीन बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को नाम वापसी होगी। तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम तीन बजे से वोटों की गिनती होगी।

जिलाधिकारी 16 जून को इसकी अधिसूचना जारी करेंगे। जिला पंचायत में 30 सदस्य हैं। इनमें सबसे ज्यादा बसपा के 11 सदस्य जीतकर आए हैं। अध्यक्ष की ताजपोशी बागियों व निर्दलीयों पर आधारित है। वैसे बसपा जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है। वहीं भाजपा भी कई बागियों व निर्दलीयों के साथ होने का दावा कर रही है। फिलहाल इस चुनाव में बालू कारोबार से जुड़े धन कुबेर अहम भूमिका निभाएंगे। वैसे पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल के सपा में शामिल होने के बाद इसमें भी जोरदार तैयारी चल रही है। फिलहाल अध्यक्ष का ताज किसके सिर बंधेगा, इसका पता तो तीन जुलाई को ही चलेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

COVID-19 in UP : कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में 34379 नए केस मिलने से हाहाकार, 195 लोगो की हुई मौत …

स्व.सुरेश चंद्र गुप्ता ‘प्रेस क्लब’ में ‘रौनक’: रंगाई, पुताई से भवन की लौट रही ‘चमक’

City News Uttar Pradesh

बांदा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट : सोते समय सिर कूचकर की हत्या

City News Uttar Pradesh

बांदा : भाई-बहन कुएं में गिरे, ग्रामीणों ने निकाला बाहर, जिला अस्पताल में कराया भर्ती …

Russia Ukraine War : बांदा के नीरज, अलीशा के बाद एमबीबीएस छात्र हेमेंद्र भी यूक्रेन में फंसा

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी जज के सामने गिड़गिड़ाया: बोला- साहब मैं बीमार हूं, यहां नहीं हो पा रहा इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़