30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा नगर पालिका बोर्ड बैठक : टैक्स में कमी के प्रस्ताव की अनदेखी पर सभासद हुए खफा …

 

– बोर्ड बैठक में विकास व सफाई के मुद्दे पर हुई चर्चा
– चेयरमैन ने दिए प्रस्तावों पर तत्काल अमल के निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने करों में की गई कमी के पूर्व प्रस्ताव को लागू न किए जाने पर अपना कड़ा विरोध जताया। इसे शीघ्र लागू करने की मांग के साथ नगर की साफ-सफाई, वार्डों में मरम्मत के कार्य तथा सफाई कर्मियों की और भर्ती किए जाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रस्तावों पर तत्काल अमल करने के निर्देश दिए।


नगर पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। इसके बाद कार्रवाई की शुरूआत करते हुए सभासद आदर्श कुमार त्रिपाठी, राजेश सिंह गौतम, समाजसेवी लल्लू समेत लगभग सभी सभासदों ने एक स्वर से बोर्ड द्वारा पूर्व में प्रस्तावित स्वीकृत कर की दरों को लागू न करने पर रोष व्यक्त किया।

कहा कि बोर्ड ने पिछली अपनी सूची में करों की दरों में कमी करते हुए जो निर्धारण स्वीकृत किया है, उसके अनुसार 90 पैसे को 50 पैसे, 80 पैसे को 45 पैसे, 70 पैसे को 40 पैसे, 60 पैसे को 35 पैसे का संशोधन स्वीकृत किया गया था। उसको तत्काल लागू किया जाए। इस पर बोर्ड ने स्वीकृत दरों को लागू करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभासदों ने सर्वे रजिस्टर पूर्ण न होने पर भी आक्रोश व्यक्त किया। इसे पूर्ण कराने की मांग रखी। इसके अलावा हैंडपंप, समर्सिबल डालकर जलापूर्ति करने का प्रस्ताव भी रखा और वार्डों के विकास के अनेक कार्य भी प्रस्तावित किए। सफाई अभियान को और तेज किए जाने की बात कही।

इस पर अध्यक्ष मोहन साहू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रखे प्रस्तावों पर अमल किया जाए। इस पर लापरवाही हुई तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। अंत में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की गई। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी बुद्धि प्रकाश, जेई संतोष कुमार राठौर, खाद्य निरीक्षक ओमवीर सिंह, कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह समेत सभी सभासद मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

#

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्पेशल खबर : यूपी क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने को तैयार बांदा के किसान का बेटा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी हो चुका है चयन …

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस को मिली ‘नई धार’: राजेश दीक्षित ने ‘सियासी फौज’ की तैयार, नई टीम हुई घोषित।

City News Uttar Pradesh

पांच सौ के ‘नकली नोटों’ से मचा हड़कंप: पुलिस द्वारा ‘सिंडिकेट’ नेस्तनाबूद, दो गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव: बांदा को चार दशक बाद मिला अपना सांसद

सिल्पाही बालू खदान माफिया की बांदा में समानांतर सरकार ? डीएम साहिबा सुनिये गुहार

City News Uttar Pradesh

विश्व दलहन दिवस : बुंदेलखंड के लिए विकसित की जा रहीं दलहन की नई प्रजातियां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़