26.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भैंस चोर गैंग से मुठभेड़: गोलियों की गूंज से दहला इलाका, तीन बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भैंस चोर गैंग से मुठभेड़: गोलियों की गूंज से दहला इलाका, तीन बदमाश गिरफ्तार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। रात के “अंधेरे में चोरी की वारदातों” को अंजाम देने वाला “भैंस चोर गैंग” आखिरकार “पुलिस के हत्थे चढ़” गया, लेकिन गिरफ्तारी इतनी आसान नहीं थी। चहितारा गांव के पास उस समय “सनसनी” फैल गई, जब “पुलिस और बदमाशों” के बीच “आमना-सामना” हुआ। “गोलियों की गूंज” से पूरा “इलाका दहल” उठा। थाना कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कई थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी कर दहशत फैलाने वाला गिरोह चोरी की भैंसों को बेचने के लिए ले जा रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और इलाके में घेराबंदी कर दी।

भैंस चोर गैंग से मुठभेड़: गोलियों की गूंज से दहला इलाका, तीन बदमाश गिरफ्तार

जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया, बदमाश तेजी से वाहन दौड़ाते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे सर्विस लेन की तरफ भागे। पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फिरोज खान उर्फ अनीश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी चंदन और पंकज को पुलिस ने घेरकर मौके से दबोच लिया।

भैंस चोर गैंग से मुठभेड़: गोलियों की गूंज से दहला इलाका, तीन बदमाश गिरफ्तार

घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। रात के अंधेरे में पिकअप लोडर से गांवों में पहुंचकर भैंसों को चुराया जाता और फिर उन्हें दूसरे जिलों में बेच दिया जाता था। गिरोह ने फरवरी और मार्च 2026 के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कुल 10 भैंस और पड़िया चोरी की थीं। इनमें से 3 को पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि 7 को उन्नाव के स्लॉटर हाउस में कटवा दिया गया था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चोरों का दुस्साहस : दो दुकानों से उड़ाया हजारों का माल, गल्ला मंडी के समीप हुई घटनाएं

City News Uttar Pradesh

केंद्र सरकार के सहयोग से खत्री पहाड़ में हस्तशिल्प प्रदर्शनी बनीं आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम

केन-यमुना में ज्वार-भाटा ! दहशत में प्रशासन, बजा बाढ़ एलर्ट का सायरन !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : मातहतों को आईजी ने दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ, आतंकवाद और हिंसा का डटकर मुकाबला करने का आवाहन …

बांदा में बिजली के नहीं है अच्छे दिन : धड़ाम हो गई है पूरी संचालन व्यवस्था

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़