City News Uttar Pradesh
स्टंटबाजों का 'खौफनाक' खेल: पुलिस ने 'गैंग' पर कसा शिकंजा, तीन बाइकें हुई सीज
उत्तर प्रदेश

स्टंटबाजों का ‘खौफनाक’ खेल: पुलिस ने ‘गैंग’ पर कसा शिकंजा, तीन बाइकें हुई सीज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। सोशल मीडिया पर “हीरो” बनने की चाह में “युवाओं द्वारा सड़कों पर जानलेवा स्टंट” करना अब “भारी” पड़ने लगा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां “वायरल वीडियो” ने “स्टंटबाजों की पोल खोल” दी और पुलिस ने “सख्त कार्रवाई” करते हुए उन्हें सबक सिखा दिया।

स्टंटबाजों का 'खौफनाक' खेल: पुलिस ने 'गैंग' पर कसा शिकंजा, तीन बाइकें हुई सीज

मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक व्यस्त सड़कों पर मोटरसाइकिलों से “खतरनाक स्टंट” करते नजर आए। बिना सुरक्षा, बिना नियंत्रण और नियमों की खुली अनदेखी यह दृश्य न केवल उनकी अपनी जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता था। वीडियो सामने आते ही यातायात विभाग हरकत में आया और क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने पहचान कर तीन मोटर साइकिल चालकों को पकड़ लिया और उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया।

स्टंटबाजों का 'खौफनाक' खेल: पुलिस ने 'गैंग' पर कसा शिकंजा, तीन बाइकें हुई सीज

साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 30,500 रुपये का चालान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि इस तरह की स्टंटबाजी सिर्फ नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सीधे-सीधे जानलेवा अपराध है। तेज रफ्तार और खतरनाक करतब किसी भी समय गंभीर हादसे का रूप ले सकते हैं, जिसमें निर्दोष लोगों की जान भी जा सकती है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अब सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और ऐसे वीडियो के आधार पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति स्टंट करता हुआ या नियम तोड़ता हुआ पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का फिर धमाल: बाईपास और प्रमुख चौराहों का होगा स्मार्ट विकास

City News Uttar Pradesh

कृषि मंत्री शाही की झंकार: बुन्देलखण्ड को आत्म निर्भर हेतु सामूहिक प्रयास की दरकार

City News Uttar Pradesh

विधान सभा चुनाव 2027: भाजपा किसे टिकट देगी या काटेगी सर्वे हो गया शुरू

विद्या धाम समिति में प्रशिक्षण : जैविक खेती एवं कृषि को व्यापार से जोड़ने पर मंथन

हमीरपुर: शादी से पहले दुल्हन ने दहेज में मांगी ऐसी चीज कि टूट गया रिश्ता, दूल्हे को लगा बड़ा झटका …

हार्पर क्लब का “सचिव मनीष बना खलनायक” ? पत्रकार को फर्जी फंसा रची कहानी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़