26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, नियमों की जमकर उड़ाई गईं धज्जियां …

 

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल की चित्रकूट जेल में मैनुअल का पालन किया गया होता तो जेल में मुठभेड़ न हुई होती। जेलर और अन्य अधिकारियों ने मैनुअल की जमकर धज्जियां उड़ाईं। बिना तलाशी के ही बैरकों को खोल दिया गया था। जिला जेल में गैंगवार व मुठभेड़ की जांच कर रही टीमों के सामने जेल अधिकारियों के लापरवाही सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक घटना के एक सप्ताह पहले से जेल में मैनुअल का पालन नहीं हो रहा था। हाई सिक्योरिटी से लेकर सामान्य बैरकों को बिना बंदियों और कैदियों की तलाशी के खोला जा रहा था। नियम है, प्रतिदिन रात में हाई सिक्योरिटी बैरक की तलाशी लेने के बाद ही जेलर बंदियों-कैदियों को बंद करेंगे। सुबह फिर तलाशी लेकर बैरक खोली जाएगी, लेकिन ऐसा  कुछ नहीं किया जा रहा था। पैसे के बल पर जेल में बंद माफिया अधिकारियों को मूक दर्शक बनाए थे। यदि जेल मैनुअल के तहत तलाशी लेकर बैरक को खोला और बंद किया गया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

घटना के बाद हंस रहा था एक जिम्मेदार अधिकारी : सूत्रों के मुताबिक जेल में घटना सुनियोजित प्लानिंग के तहत हुई थी। यह एक जिम्मेदार अधिकारी का कहना है। उसमें मुख्य भूमिका हाई सिक्योरिटी बैरक की देखरेख करने वाले एक अधिकारी की है। वह घटना के बाद हंस रहा था। कह रहा था, अपराधी हैं….मरने कटने दो। बताते हैं कि अधिकारी इसी साल चित्रकूट स्थानांतरित होकर आए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने किया वृक्षारोपण

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया जीत का मंत्र

स्वास्थ्य व्यवस्था की ‘शर्मनाक हकीकत’ : डॉक्टर और दलालों द्वारा मरीजों का आर्थिक शोषण

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की सख्त मासिक समीक्षा : पाई कमियां, रोका वेतन …

डीएम जे. रीभा का सख्त रुख: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

City News Uttar Pradesh

चेक बाउंस पर बड़ी कार्रवाई : आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा, पुलिस ने कराई उद्घोषणा

ब्रेकिंग न्यूज़