27.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

COVID-19 in UP : प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7735 नए मामले, रिकवरी दर को लेकर आई अच्छी खबर …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के ट्रैक, टेस्ट व ट्रीट फॉमूला के सटीक क्रियान्वयन के कारण प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले लगातार घट रहे हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 7735 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 17,668 लोग इसके संक्रमण से उबरे हैं। 24 घंटे में 172 लोगों की मौत भी हुई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या की 1010 की बढ़ोतरी हुए है जबकि लम्बे समय बाद मृतकों की संख्या दो सौ के नीचे आई है।


प्रदेश में बीते 24 घंटे में सर्वाधिक नए संक्रमित 1003 गाजियाबाद में मिले हैं। गोरखपुर में 892, मेरठ में 427 और लखनऊ में 286 नए केस मिले हैं। वाराणसी में बीते 24 घंटे में 15, लखनऊ में 12 और सहारनपुर में 11 लोगों की मौत हुई है। लखनऊ में अब भी 6631 एक्टिव केस हैं जबकि 2341 लोगों ने दम तोड़ा है।


– लगातार सुधर रहा है रिकवरी रेट
राज्य में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है। यूपी में रिकवरी दर बढ़कर 92.5 प्रतिशत हो गई है। बीते 24 घंटों में राज्य में 2,89,210 टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 61 लाख 12 हजार 448 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

वैक्सीनेश जारी : अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 1,25,00,000 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही 33 लाख लोगों को दूसरी डोज भी दी गई है। 23 जि़लों में 18 से 44 वर्ष के अब तक 8,52,000 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘जल तांडव’ का बजा अलार्म: केन-यमुना का दिखा ‘रौद्र’ रूप, इलाकों में मची खलबली !

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : पीएम मोदी भारत को विकसित बनाने की गारंटी

City News Uttar Pradesh

News : CM योगी का एक्शन, डीएम-कमिश्नर को नोटिस, JE और ठेकेदार के खिलाफ रासुका लगाने के आदेश

मंडलायुक्त नें जताया की उन्हें मालूम है की जन्नत की हकीकत क्या है ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत का ‘शंखनाद’ : स्नातक चुनाव हेतु दिया ‘जीत’ का मंत्र

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘जलशुद्धि’ की पेश की मिसाल: नवाब टैंक बना स्वच्छता का प्रतीक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़