City News Uttar Pradesh
गांजे के खेत में पुलिस का छापा, साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा बरामद, एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

गांजे के खेत में पुलिस का छापा, साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा बरामद, एक गिरफ्तार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गांजे की खेती का पुलिस ने भांडाफोड़ कर दिया। खेत में छापेमारी कर साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद किया है। एक आरोपित की जहां गिरफ्तारी की गई है। वहीं दो आरोपित फरार होने में कामयाब रहे। आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांजे के खेत में पुलिस का छापा, साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा बरामद, एक गिरफ्तार
Banda: Police raid in hemp field, more than three and a half quintals recovered, one arrested

एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जनपद में आपरेशन क्लीन क्राइम अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुढ़ाकला के अंश शंकरपुरवा में गांजे की खेती होने की सूचना मिल रही थी। लेकिन सही लोकेशन के अभाव में पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी। मुखबिर से कोतवाली निरीक्षक राकेश तिवारी को सही लोकेशन मिली तो उन्होंने शाम को एसआइ नंदराम प्रजापति व एसआइ आशीष पटेरिया के साथ जाकर शुक्रवार देर शाम रज्जू के खेत में छापेमारी की। जहां पुलिस को करीब एक बीघे में गांजा के पेड़ लगे होने की जानकारी हुई। आरोपित लाल बहादुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

दो आरोपित कल्लू व पट्टू फरार हो गए। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि तीन क्विंटल 54 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपित परिवार काफी समय से गांजा की खेती कर उसे काटने के बाद सुखाकर अवैध रूप से बेंचते रहे हैं । पकड़े गए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। फरार दोनों नामजद आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का प्रयास: बुंदेलखंड में दौड़ेगी मार्ग विकास की रफ्तार

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराएं : जिलाधिकारी अनुराग

City News Uttar Pradesh

Banda- अशिक्षित गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ाने का संकल्प !

City News Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला : बोले- इस चुनाव में 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा, 20 प्रतिशत में बंटवारा

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज: लगेंगे 275 उद्यम, 10 लाख अनुदान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़