26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डरें नहीं, अपराधियों से निपटने को तैयार है पुलिस : एसपी अभिनंदन
Other

डरें नहीं, अपराधियों से निपटने को तैयार है पुलिस : एसपी अभिनंदन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बिसंडा और बबेरू क्षेत्र के अंतर्गत संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही एसपी ने गांवों में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि डरें नहीं, अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। निर्भीक होकर रहें और निडर होकर मतदान करें।

डरें नहीं, अपराधियों से निपटने को तैयार है पुलिस : एसपी अभिनंदन
Do not be afraid, police is ready to deal with criminals: SP Abhinandan

– पुलिस अधीक्षक ने बूथों का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए की जा रही तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए शनिवार को एसपी अभिनंदन ने विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों का भ्रमण किया गया। एसपी ने बिसंडा क्षेत्र के कोर्रही, कैरी व बबेरू थाना क्षेत्र कोर्रम, आलमपुर, बगेहटा, मुरवल गांव का भ्रमण कर लोगों को निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया।

डरें नहीं, अपराधियों से निपटने को तैयार है पुलिस : एसपी अभिनंदन
Do not be afraid, police is ready to deal with criminals: SP Abhinandan

साथ ही उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जाए ताकि सभी लोग निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान कर सकें। गांव में बूथों का भौतिक निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रजिस्टर नंबर-8 का भौतिक सत्यापन किया। वहीं एसपी ने गांव में जाकर ग्राम प्रधानों तथा गांव के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी लोग बिना किसी लालच और डर के निष्पक्ष होकर मतदान करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों से निपटने के लिए खाकी पूरी तरह से तैयार है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अब ट्रेनों में भी हवाई जहाज वाला नियम: तय सीमा से ज़्यादा सामान पर भरना होगा 6 गुना जुर्माना

व्यापारी हत्याकांड : कबरई कांड में फतेहगंज एसओ और सिपाही सस्पेंड…

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा

चित्रकूट: डकैत गौरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ट्रक चालक व खलासी को लूटा, मोबाइल और नकदी भी ले गए …

City News Uttar Pradesh

यूपी में तेज आंधी-पानी के साथ बदला मौसम, कई शहरों में शुरु हुई बार‍िश, गर्मी से म‍िली राहत

बांदा : शराब पीने के बाद हालत बिगड़ी, युवक की हुई मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़