27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा : आरोपों की हुई आश्चर्य जनक बौछार !
Other

नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा : आरोपों की हुई आश्चर्य जनक बौछार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषदअतर्रा में वित्तीय वर्ष की बजट बैठक में गलत रिपोर्ट पेश किए जाने पर हंगामा मच गया। वहीं सभासदों ने ईओ व प्रशासक एवं एसडीएम पर व्यक्तिगत उपयोग में पालिका से डीजल पेट्रोल लेने का आरोप लगाया। सभासदों कहना कि एसडीएम अतर्रा को पालिका प्रशासक का प्रभार मिलने के बाद ही ईंधन में प्रतिमाह एक लाख रुपये बढ़ जाना भ्रष्टाचार होने की पुष्टि कर रहा है।

नगर पालिका परिषद की बैठक में हंगामा : आरोपों की हुई आश्चर्य जनक बौछार !
Uproar in the meeting of the Municipal Council: Surprising shower of allegations!

मामला ईंधन व सफाई पर जैसे ही आया सभासद चुन्नुराम सैनी और विष्णुदेव तिवारी ने ईओ पर घर जाने तथा प्रशासक व एसडीएम द्वारा नगर पालिका का प्रभार मिलते ही एक चार पहिया गाड़ी व निजी उपयोग हेतु ईंधन लेने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सभासदों ने कहा कि एसडीएम ने प्रशासक का चार्ज संभालते ही सफाई व्यवस्था को ठीक करने की बात कही थी, लेकिन सफाई व्यवस्था तो नहीं सुधरी, बल्कि लाखों रुपये का डीजल-पेट्रोल निजी उपयोग में जरूर खर्च होने लगा। सभासदों ने जिसकी शिकायत डीएम, कमिश्नर समेत विभागीय मंत्री से करने की बात कही।


कार्यकाल के अंतिम बजट बैठक में ईओ द्वारा मौजूद 21 निर्वाचित व पांच नामित सभासदों के सामने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस पर प्रशासक ने बिंदुवार चर्चा की। 15वें वित्त योजना में निर्मित सड़कों के निर्माण की टीएसी जांच कराने की भी मांग की। बजट बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण न मिलने पर रणधीर सिंह, भानु सिंह, वीरेंद्र यादव, अनिल सैनी समेत उपस्थित अन्य सभासदों ने बजट को स्वीकृत नही किया।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गरीब कल्याण मेला : विधायक प्रकाश नें मेले का लाभ उठाने की किया अपील …

City News Uttar Pradesh

1000 से ज्यादा लोगों को मुस्लिम बनाने वाले दो आरोपितों को यूपी ATS ने पकड़ा, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में फैला है जाल

खाद्य सुरक्षा विभाग में मिष्ठान की बौछार : मिलावट खोरों से हो रहा “चुम्मां -चुम्मां” !

हत्या के मामले में चार दिन की लंबी बहस के बाद चार अभियुक्त बरी

चित्रकूट मंडल में हर छठवां व्यक्ति हाइपरटेंशन की गिरफ्त में

City News Uttar Pradesh

यूपी में बारिश का कहर : 17 व 18 को प्रदेश में प्राइमरी स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक को बन्द रखने के निर्देश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़