- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील सिंह वादे पर खरे उतरे। जो कहा करके दिखा दिया”। बिजली समस्या को लेकर चल रहा “अनशन मांगे पूर्ण कर तोड़वाया साथ ही ट्रांसफार्मर लगने के लिये भूमि पूजन” भी किया।

आपको बता दें कि बबेरू के ग्राम पंचायत “समगरा में विद्युत आपूर्ति हेतु क्षेत्रीय किसानों द्वारा कई दिनों से क्रमिक अनशन चल” रहा था। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल छह अगस्त को समगरा गये। अनशन कारियों से वार्ता की। उन्हें बताया गया कि “बिजली आपूर्ति बाधित” रहती है। किसान -ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहें हैं। सुनवाई नहीं हो रही।

“क्षेत्रीय विधायक विशम्भर सिंह यादव को भी दुखड़ा सुनाया। उन्होंने लंबी -चौड़ी हाँकी जरूर, पर समस्या का निदान कराने में फेल” हो गये। यहां जब तक 8 एनबीए का ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा समस्या का निदान नहीं होगा। “जिला पंचायत अध्यक्ष नें अनशन कारियों से वादा किया कि वह सात अगस्त को आयेंगे। आठ एम बीए का ट्रांसफार्मर उसी दिन लगाने का कार्य शुरू हो जायेगा”।

जिला पंचायत “अध्यक्ष सुनील अपने वादे के मुताबिक बीते कल गुरुवार जन्माष्टमी को समगरा गये। बिजली विभाग के सहायक अभियन्ता को बुलाकर समस्या निस्तारण एवं अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन को खत्म करवाया”। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें पावर हाउस में क्षमता वृद्धि करते हुए 8 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर विधिवत पूजन अर्चन के साथ स्थापित कराया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
