24 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
पाठा के 'संकटमोचक' बने अनुज हनुमत: डीएम के सामने उठाए दो बड़े मुद्दे, प्रशासन का खींचा ध्यान
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

पाठा के ‘संकटमोचक’ बने अनुज हनुमत: डीएम के सामने उठाए दो बड़े मुद्दे, प्रशासन का खींचा ध्यान

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। “पाठा क्षेत्र से, जहां एक युवा समाजसेवी ने वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि नहीं” कर पाए। “नाम है अनुज हनुमत”। परहित सेवा संस्थान के प्रबंधक अनुज हनुमत आज “पाठा की दो सबसे बड़ी, सबसे दर्दनाक समस्याओं” को लेकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के दरवाजे पर पहुंचे। एक तरफ “आस्था का केंद्र उपेक्षित पड़ा है और दूसरी तरफ आजादी के 78 साल बाद” भी “आदिवासी मरीजों को खाट पर ढोया” जा रहा है।पाठा के 'संकटमोचक' बने अनुज हनुमत: डीएम के सामने उठाए दो बड़े मुद्दे, प्रशासन का खींचा ध्यानजिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर आनंदी माता मंदिर से 30 से अधिक गांवों की आस्था जुड़ी है और रोज सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। बावजूद इसके मंदिर तक करीब 5 किलोमीटर का रास्ता पथरीला और दुर्गम है। मंदिर परिसर का कुआं मलबे व कीचड़ से पटा है, हैंडपंप खराब है और शाम होते ही घने जंगल-पहाड़ में अंधेरा छा जाता है। अनुज हनुमत ने ज्ञापन में वन विभाग की एनओसी लेकर पर्यटन विभाग के सहयोग से स्थल का विकास, सुगम संपर्क मार्ग, सोलर लाइट, पेयजल, कुएं की सफाई और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।पाठा के 'संकटमोचक' बने अनुज हनुमत: डीएम के सामने उठाए दो बड़े मुद्दे, प्रशासन का खींचा ध्यानवहीं ग्राम चूल्ही में आज भी एक मीटर तक पक्की सड़क नहीं है। गंभीर मरीज या गर्भवती महिला को एंबुलेंस तो दूर, चार पहिया वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाता। परिजन मरीज को 2-3 किलोमीटर तक खाट पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाने को मजबूर हैं। बारिश में रास्ता दलदल बन जाता है और ग्रामीणों का आवागमन, बच्चों की पढ़ाई व किसानों की उपज तक प्रभावित होती है। अनुज हनुमत ने लोक निर्माण विभाग या ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की टीम भेजकर तत्काल सर्वे कराने और पक्की सड़क स्वीकृत करने की मांग की।पाठा के 'संकटमोचक' बने अनुज हनुमत: डीएम के सामने उठाए दो बड़े मुद्दे, प्रशासन का खींचा ध्यानजिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने दोनों ज्ञापनों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि पाठा की इन समस्याओं पर प्रशासन कितनी तेजी से कदम उठाता है। “पाठा की धरती से अनुज हनुमत ने एक बार फिर साबित” कर दिया है कि “जनसेवा के लिए पद नहीं, जज्बा” चाहिए। अब देखना होगा कि “प्रशासन इस युवा समाजसेवी की मांगों पर कितनी जल्दी अमल” करता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना मुसाफिरों के लिए नारकीय कहर

City News Uttar Pradesh

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा

बांदा डीएम आनंद बेकरार, शीघ्र मिटायेंगें ग्रामीणों की प्यास …

आईजी बीएसएफ राजा बाबू द्वारा जमालपुर में सीसी रोड का लोकार्पण: समाज सेवा का संदेश

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग पटेल को मालूम है “जन्नत” की “हकीकत” क्या है ?

भइया दूज पर उमड़ा भाई बहन का अटूट प्रेम : दीर्घायु की हुई कामना

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़