27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर ढाबा संचालक सहित दो की मौत: चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर ढाबा संचालक सहित दो की मौत: चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार डंपर ने राहगीर को कुचलने के बाद बाइक सवार ढाबा संचालक को भी कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। फतेहपुर जिले के दतौली चौकी अंतर्गत पवारनपुर निवासी ढाबा संचालक विजय अपने मामा हरीशरण सिंह निवासी अलोना के साथ गुरुवार सुबह बाइक से अलोना गांव जा रहा था।

तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर ढाबा संचालक सहित दो की मौत: चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार
Two killed including a dhaba operator after being crushed by a speeding dumper: Driver fled leaving the truck after leaving the truck

बाइक चला रहे मामा ने रास्ते में माटा गांव के पास बाइक रोक दी। बाइक से उतरकर मामा किसी से बात करने लगा, जबकि विजय बाइक में ही बैठा रहा। इसी दौरान सामने से आए डंपर ने राहगीर थाना तिंदवारी के बेंदाघाट निवासी राजकरन उर्फ मुन्ना को रौंदते हुए बाइक में बैठे विजय को भी कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकरन के छोटे भाई राकेश ने बताया कि मामा हरिशरण सिंह घर आया हुआ था। उसके साथ गुरुवार सुबह बाइक से अलोना गांव जाते समय हादसा हो गया। बताया कि विजय आंबापुर फतेहपुर में ढाबा चलाता था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पशु तस्करों ने छात्र की पीटकर हत्या की, भड़के लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग आश्चर्य से हैरान : खंडविकास अधिकारी हैं नाकाम ! …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें दिया नारा : सबल नारी, निश्चित होगी प्रगति हमारी

City News Uttar Pradesh

गणेश महोत्सव बना ‘सांस्कृतिक उत्सव’ का केंद्र: गीत-नृत्य और रंगोलियों से ‘सराबोर महोत्सव’

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला : कैकेयी अपयश ग्रहण कर श्रीराम को बना दिया मर्यादा पुरुषोत्तम

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश बोले : करो प्रतिदिन योग और रहो निरोग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़