24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अनुराग का दिखा सफाई के प्रति अनुराग : 76अधिकारियों के साथ गंदगी का विनाश
उत्तर प्रदेश

डीएम अनुराग का दिखा सफाई के प्रति अनुराग : 76अधिकारियों के साथ गंदगी का विनाश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के स्वछता अभियान के तहत 76 अधिकारियों ने क्षेत्रों में बंटकर स्वच्छता अभियान की धूम मचा दी। जमकर झाड़ू चलाया। इस दौरान डीएम अनुराग का स्वच्छता के प्रति अनुराग आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा एवं चर्च, पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों की सुबह 6बजे से तीन घंटे तक यह अभियान चला।


’’स्वच्छता ही सेवा’’ के अन्तर्गत ’’स्वच्छ बाॅदा सुन्दर बाॅदा’’ के अन्तर्गत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी समेत जिला से लेकर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित स्थानों पर स्वंय सफाई कर्मचारियों की टीम के साथ सफाई की ।

डीएम अनुराग का दिखा सफाई के प्रति अनुराग : 76अधिकारियों के साथ गंदगी का विनाश
जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, अधिशाषी अभियन्ता केन कैनाल अजय कौशिक आदि के साथ सफाई कर्मचारियों को लेकर वन चेतना पार्क की वृक्षों की कटाई/ट्रिमिंग, साफ-सफाई, नवाब टैंक फुटपाथ में सफाई, नवाब टैंक में डाली गयी गन्दगी को नावों तथा गोताखोरों के माध्यम से निकलवाया।

डीएम अनुराग का दिखा सफाई के प्रति अनुराग
मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या द्वारा काली देवी मन्दिर बाबूलाल चैराहा, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह द्वारा संकट मोचन मन्दिर में, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपीसिंह द्वारा गणेश मन्दिर अलीगंज, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश बाबू द्वारा चैषठ चोगनी माता मन्दिर खाईंपार, मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार तिवारी द्वारा सिंह वाहिनी मन्दिर, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा मरही माता मन्दिर खुटला, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्ररहमान द्वारा जामा मस्जिद, गौराबाबा धाम, उप जिलाधिकारी बबेरू सुरजीत सिंह द्वारा मढ़ीदाई जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती गीता सिंह द्वारा गुढ़ाकला मन्दिर में सफाई की।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिवार की लाचारी बनी काल: पीड़ित परिवार को न्याय की दरकार

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट मंडल : रोडवेज बसों में गूंजेगी महानायक अभिताभ बच्चन की आवाज !

बांदा की बागै नदी में बना दिया मौत का पुल ? प्रशासन क्यों है बेखबर !

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा सैलाब: नगर में गूंजे चुनाव बदलाव के स्वर

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी ने स्वागत समारोह में ओपीएस बहाली के प्रयास का दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

कलयुग की हो गई इंतेहा : नशेड़ी पुत्र ही अपने साथियों के साथ निकला हत्यारा !

ब्रेकिंग न्यूज़