City News Uttar Pradesh
अंकित गुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा सैलाब: नगर में गूंजे चुनाव बदलाव के स्वर
उत्तर प्रदेश

अंकित गुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा सैलाब: नगर में गूंजे चुनाव बदलाव के स्वर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर में लोकतांत्रिक चेतना का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में विशाल जनजागरण जुलूस निकाला गया। शहर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि आम जनता अब देश में चुनाव सुधारों को लेकर गंभीर और जागरूक हो चुकी है।

अंकित गुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा सैलाब: नगर में गूंजे चुनाव बदलाव के स्वर

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए, हाथों में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के समर्थन में तख्तियां थामे नगरवासी उत्साह से लबरेज नजर आए। अंकित गुप्ता पूरे जुलूस के दौरान न केवल जनसमूह का नेतृत्व करते रहे, बल्कि हर मोड़ पर नागरिकों को इस ऐतिहासिक पहल के महत्व के बारे में जागरूक करते भी दिखे।

अंकित गुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा सैलाब: नगर में गूंजे चुनाव बदलाव के स्वर

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “बार-बार” होने वाले चुनावों से देश के विकास कार्य प्रभावित होते हैं। अंकित ने कहा कि “अब समय आ गया है जब हम सब एकजुट होकर देश के सुनहरे भविष्य के लिए एक राष्ट्र, एक चुनाव के सपने को साकार करें।

अंकित गुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा सैलाब: नगर में गूंजे चुनाव बदलाव के स्वर

नगर भ्रमण के दौरान चारों ओर देशभक्ति और लोकतंत्र के समर्थन में गूंजते नारों ने माहौल को रोमांचित कर दिया। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस में सहभागी बनीं। जुलूस के हर पड़ाव पर स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया और इस मुहिम को ऐतिहासिक करार दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – कांग्रेसियों ने प्रदेश सचिव सैय्यद अल्तमश हुसैन का फुल मालाओं से किया स्वागत अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों पर बैंक वसूली का शिकंजा : कोर्ट के फैसले के बाद कसा शिकंजा

किसानों की आफत : सूखे के छाये काले बादल, खेती बर्बाद ! …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले: पीएम मोदी की नीतियां और व्यक्तित्व विश्व में महान

प्रतिनिधि अंकित “ललकार के गाड़ी हांको” की राह पर: रोड निर्माण से बदल रहे “सूरत”

City News Uttar Pradesh

News : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज- बोले, “रंग बदलने की सच्चाई जनता के सामने लाएं”…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़