26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
इश्क में पागलपन: प्रेमी 'टावर' पर चढ़ा, घंटों चला 'हाई वोल्टेज' ड्रामा !
उत्तर प्रदेश

इश्क में पागलपन: प्रेमी ‘टावर’ पर चढ़ा, घंटों चला ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “प्यार, जुनून और बगावत” तीनों का “खतरनाक मेल” सोमवार को “उस वक्त” देखने को मिला, जब एक “युवक अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय” होने से इस कदर “टूट” गया कि उसने “जान जोखिम” में डालते हुए “मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा” शुरू कर दिया। यह “नजारा” जिसने भी देखा, वह “दंग” रह गया। नीचे भीड़, ऊपर टावर पर खड़ा प्रेमी और बीच में सांस थामे खड़ी पुलिस। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी रोहित (18) ने कमासिन रोड स्थित एक परिसर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।

इश्क में पागलपन: प्रेमी 'टावर' पर चढ़ा, घंटों चला 'हाई वोल्टेज' ड्रामा !

बताया जा रहा है कि वह फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र की एक युवती से प्रेम करता है,लेकिन युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। यही खबर रोहित के लिए सदमे से कम नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक टावर पर चढ़कर लगातार अपनी प्रेम कहानी बयां कर अपनी पीड़ा जाहिर करता रहा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और बबेरू कोतवाली टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज मनीष शर्मा समेत पुलिसकर्मियों ने घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान पुलिस ने बेहद धैर्य और संवेदनशीलता का परिचय दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पत्नी ने ही रची थी हत्या की साजिश : पुलिस नें तीन दिनों में कर दिया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Banda : मुख्तार अंसारी, कोर्ट की अनुमति बिना पंजाब भेजा,मामला फिर गरमाया ! …

City News Uttar Pradesh

मंडल में फसलों को 80 करोड़ का कवच : किसान को राहत खबर …

City News Uttar Pradesh

एसडीएम की ‘डील’: 42 हजार दो और ट्रक लो, खुली पोल ‘मचा हड़कंप’ ?

युवती से किया दुष्कर्म: विरोध पर ओवरब्रिज से फेंका, जिला अस्पताल में भर्ती

प्रतिनिधि अंकित बासू लाए दो करोड़ की सौगात: शहर में चमकेगा विकास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़