25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में अपराधियों का तांडव: सड़क पर गोलियों की गूंज, दो दोस्तों पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां
उत्तर प्रदेश

बांदा में अपराधियों का तांडव: सड़क पर गोलियों की गूंज, दो दोस्तों पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के मर्दननाका इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मंगलवार दोपहर अवस्थी ढाल के पास दो दोस्तों पर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने अचानक गोलियां चला दीं। सड़क किनारे बात कर रहे दोनों युवक गोलियों की बौछार का शिकार हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: बीस राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगंज हाथीखाना मोहल्ला निवासी नईम (30) अपने मित्र सुशील कुमार सोनी (30) से मिलने के लिए निम्नी पार स्थित फूटा कुआं पहुंचा था। सुशील वहीं किराए के कमरे में रहता है। मुलाकात के दौरान दोनों दोस्त अवस्थी ढाल के पास स्थित सड़क किनारे बात कर रहे थे, तभी फूटा कुआं की दिशा से आए दो नकाबपोश बाइक सवारों ने पास आकर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

बांदा में अपराधियों का तांडव: सड़क पर गोलियों की गूंज, दो दोस्तों पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां

गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीर दूर भाग गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसपी कार्यालय से अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से फायरिंग के खोल और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

बांदा में अपराधियों का तांडव: सड़क पर गोलियों की गूंज, दो दोस्तों पर नकाबपोशों ने बरसाईं गोलियां

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश या आपसी विवाद की आशंका जताई है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले में खसरा खिसियाया : और मिले 9 मरीज, बाईस तक पहुंची संख्या

City News Uttar Pradesh

News : सीएम योगी ने कसा तंज- बोले, यूपी में माफियाओं की छाती पर चल रहे बुल्डोजर तो शरण देने वालों के पेट में हो रहा दर्द

City News Uttar Pradesh

नगर पालिका बन गई हत्यारिन: कान्हा की गौशाला में मौत का तांडव, चार नें दम तोड़ा

City News Uttar Pradesh

नाबालिग लड़की से किया था बलात्कार, अदालत ने सुनाई बीस साल की कैद

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार का सख्त एक्शन: ताबड़तोड़ छापा मारी से हड़कम्प

City News Uttar Pradesh Desk

फर्जी ‘अफसरों’ का आतंक: आरटीओ, एसडीएम व माइंस अफसर बन चला रहे थे ‘धन उगाही’ का सिंडिकेट’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़