
- शरद मिश्रा
बांदा। महिला सशक्तिकरण के नाम पर “देश की राजनीति” एक बार फिर “गरमा” गई है और बांदा से “उठी आवाज” ने सीधे “सत्ता के गलियारों” तक “हलचल” मचा दी है। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह गौर ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर “भाजपा पर ऐसा तीखा हमला” बोला है, जिसने पूरे “राजनीतिक माहौल” को “झकझोर” दिया है। उन्होंने साफ कहा “भाजपा के लिए नारी सिर्फ एक नारा है,असली सशक्तिकरण नहीं।”
अशोक सिंह गौर ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को लेकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह बिल 2023 में सर्वसम्मति से पारित हो चुका था, फिर इसे दोबारा परिसीमन के साथ जोड़कर लाने का क्या मतलब है ? उन्होंने इसे एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति बताते हुए कहा कि यह कानून महिलाओं को अधिकार देने के बजाय चुनावी फायदा उठाने का जरिया बन रहा है।
उन्होंने इस बिल को अधूरा करार देते हुए मांग उठाई कि इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए अलग कोटा सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज के हर वर्ग की महिलाओं को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि बिना ‘कोटे के अंदर कोटा’ के यह कानून केवल दिखावा है। सपा नेता ने भाजपा पर लोकतंत्र को दबाने का भी आरोप लगाया। कहा कि “जो भी इस बिल का तार्किक विरोध” करता है, भाजपा उसे दबाने की कोशिश करती है। विरोध की आवाज उठते ही माहौल बिगाड़ने के लिए लोगों को भेजा जाता है।
उन्होंने फतेहपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सांसद नरेश उत्तम के आवास पर उपद्रव कराकर अराजकता फैलाना बेहद निंदनीय है। यह दर्शाता है कि भाजपा विरोध सहन नहीं कर पा रही। अशोक सिंह गौर के इस बयान के बाद बांदा से लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महिला आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उठे ये सवाल अब नई बहस को जन्म दे रहे हैं। क्या महिला आरक्षण वाकई सशक्तिकरण का रास्ता बनेगा या फिर यह सिर्फ सियासी हथियार बनकर रह जाएगा?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
