– नरेश उत्तम ने व्यक्त की संवेदना, कहा सपा हमेशा साथ रहेगी
– सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश लेकर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष
- विनोद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर कोरोना की चपेट में आकर अकाल मौत का शिकार हुए पार्टी पदाधिकारियों के परिजनों से घर-घर जाकर मिले। बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले स्व. जमुन प्रसाद बोस के बेटे से भी उनके घर जाकर मिले। संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनका साथ देगी।

सपा अध्यक्ष श्री उत्तम के साथ अखिलेश कटियार राष्ट्रीय सचिव सांसद नागेंद्र प्रताप पटेल, महिला सभा के प्रदेश सचिव पटेल, नीता सचान समाजवादी पार्टी रहे। सभी लोग कोरोना काल में शहीद हुए पार्टी के सम्मानित पूर्व मंत्री बुंदेलखंड के गांधी स्व. जमुना प्रसाद बोस के बेटे शीलू बोस से घर जाकर मिले और संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वरिष्ठ सपा नेता रहे स्व. दिनेश शर्मा व जितेंद्र शर्मा के छोटे भाई शेखर शर्मा से उनके घर जाकर मिले और संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा उनके साथ है। इसके बाद प्रदीप जड़िया, अमित गुप्ता से घर जाकर मिले।

वरिष्ठ नेता स्व. राम सिंह यादव के पुत्र बृजमोहन के परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त की। जिला अध्यक्ष विजय करण यादव के घर जाकर परिवार के सदस्यों से मिले। इस मौके पर अशोक श्रीवास, अशोक गौर, नंदकिशोर यादव, वृंदावन, मुशीर भाई, विदित त्रिपाठी, सियानंद कबीर, अली अहमद, अवध बिहारी यादव, महेंद्र यादव, अवध पटेल, रुखसाना हाशमी, मुलायम यादव, मिश्रीलाल, शिवकरण पाल, उर्मिला वर्मा, कमलेश पटेल, लवकुश पटेल, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
