29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा की बागै नदी में बना दिया मौत का पुल ? प्रशासन क्यों है बेखबर !
उत्तर प्रदेश

बांदा की बागै नदी में बना दिया मौत का पुल ? प्रशासन क्यों है बेखबर !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बागै नदी में मौत का पुल तैयार हो गया है ? यह बड़े हादसे का कारण बन जायें तो आश्चर्य नहीं होगा। शिवरात्रि में हादसे की आशंका जताई जा रही है। नरैनी क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव में बागै नदी के पास भगवान शिव का मंदिर है। शिवरात्रि पर यहां भक्तों की भीड़ जुटती है। बागै नदी पर शासन-प्रशासन से पुल की अरसे से मांग की जा रही है। किसी ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने बांस-बल्ली के सहारे पुल तैयार कर लिया है। अब श्रद्धालु इस पुल से जान जोखिम में डाल मंदिर आ जा सकेंगे।

बांदा की बागै नदी में बना दिया मौत का पुल ? प्रशासन क्यों है बेखबर !

तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुढ़ाकला के राजबली सिंह ने बताया कि गुढ़ाकला के बागै नदी में पुल जरूरी था। बागेश्वर सरिता के स्वयंभू महादेव का प्राकट्य स्थल है, जो अति प्राचीन शिवलिंग है। सैकड़ों भक्तों का आवागमन रहता है। बागै नदी तक जाने के लिए मार्ग की लंबाई 500 मीटर है। यहां पर ग्रामीणों नें बांस बल्ली का पुल बना दिया है। शिवरात्रि के पर्व पर यहां विशाल मेले का आयोजन होगा। आशंका है की मेले के दौरान भारी भीड़ पुल इस लकड़ी के पुल से गुजरेगी जो टूट गया तो मौत का मंजर हो सकता है। ग्रामीणों द्वारा बनाए गये मानक विपरीत इस पुल की तत्काल जांच कर इस पर आवागमन प्रतिबंधित किया जाना चाहिये।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील सीडीओ मौर्या के ब्रह्मास्त्र से चित्त: बढ़ी कुंठा भरी खिजियाहट ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: “हिन्दुस्तां” हो रहा शर्मसार ?

City News Uttar Pradesh

बेहतरीन परिवहन की तैयारी: कामता नाथ की मेला यात्रा नहीं पड़ेगी भारी

City News Uttar Pradesh

पति को बचाने के लिए 30 फीट गहरे कुएं में उतर गई पत्नी: कड़ी मसक्कत के बाद दोनों को निकला गया बाहर

City News Uttar Pradesh

सीडीओ अजय पांडे के ‘निरीक्षण’ से अफसरों के छूटे ‘पसीने’ : तालाब और गौशाला पर ‘कड़े’ निर्देश

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना : बांदा में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में युवक की मौत, भाई समेत दो लोग हुए घायल

ब्रेकिंग न्यूज़