City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण, मरीजों के साथ बेहतर संवाद पर जोर
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण, मरीजों के साथ बेहतर संवाद पर जोर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मरीजों की बेहतर देखभाल और स्वास्थ्य कर्मियों के संवाद कौशल को प्रभावी बनाने के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय ‘व्यवहारिक प्रशिक्षण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने मरीजों और उनके परिजनों के साथ सौम्य व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा कर्मियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण, मरीजों के साथ बेहतर संवाद पर जोर

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार कौशल के संबोधन से हुई। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को समझाया कि मरीजों की संतुष्टि और शीघ्र स्वस्थ होने में उनके प्रति किए गए मृदुभाषी व्यवहार की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदनाएं अत्यंत आवश्यक हैं। मरीजों के साथ सम्मानजनक और सौम्य संवाद ही अच्छे इलाज का पहला कदम है।” इसके बाद नर्सिंग ऑफिसर रुबीना लाल और प्रिया सिसोदिया ने प्रशिक्षण का परिचय देते हुए कर्मियों को व्यवहार सुधार संबंधी विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

विधायक प्रकाश ने स्वास्थ मंत्री को मेडिकल कालेज सहित स्वास्थ सेवाओं की बताई कमियां

अगले सत्र में सोमेश त्यागी और रामलखन त्यागी ने मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता फैलाते हुए बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों को न केवल मरीजों की देखभाल करनी चाहिए, बल्कि उनके परिजनों को भी सहज अनुभव कराना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा कर्मियों की सहानुभूति और धैर्य से भरा व्यवहार मरीजों के इलाज में सकारात्मक प्रभाव डालता है।जस्टिना जैकब, नर्सिंग ऑफिसर, ने स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका और लाभार्थियों की संतुष्टि को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल कर्मियों का सही रवैया मरीजों का मनोबल बढ़ाने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक होता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश हुये “शायराना”: बोले “छोडेंगें न सबका साथ वो साथी मरते दम तक”

घर में हो रही थी गांजे की खेती: फिर पहुंची “पुलिस” और हो गया “खेल”

City News Uttar Pradesh

तेल से भरा टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलटा, बाल्टी- बर्तनों में भरकर ले गए लोग तेल

City News Uttar Pradesh

चीखती सिसकती ‘विधवा’ को कब मिलेगा न्याय ? ज्ञापन और विधायक का पत्र भी बेअसर !

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़