27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य
उत्तर प्रदेश

सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सौभाग्य योजना मंडल में दुर्भाग्य के रूप में बदल गई है। इसके चलते अंधेरा कायम हो गया है। “गुड दिखाकर पत्थर मारने” की कहावत चरितार्थ हो रही है। निशुल्क कनेक्शन होने के बाद अब तक एक बार भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग ने शिकंजा कसा है। नोटिस के बाद करीब 55,000 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए है।

सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य

मंडल में सौभाग्य योजना के 4.34 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें 2,72,287 उपभोक्ता पर विभाग का 10 अरब से अधिक बकाया है। बिजली विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बिल अदा नहीं किया, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। विभाग ने नोटिस के बाद 55 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। सर्वाधिक बांदा में 20,000, चित्रकूट में 15,000, महोबा में 11,000, हमीरपुर में 9,000 कनेक्शन काटे गए हैं।

बेअसर साबित हुआ एमडी का फरमान, बिजली किल्लत बनी बवाले जान

विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं को आसान किस्तों में बिल जमा करने के लिए एक माह का मौका दिया गया था। इनमें 21,000 उपभोक्ताओं ने 410 करोड़ बकाया जमा किया है। इनके कनेक्शन पुन: जोड़ दिये गये हैं। विभाग का कहना है कि यह बकायेदारों के विरुद्ध वसूली अभियान जनवरी माह तक चलेगा। बकाया जमा न करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे। वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी।

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

मंडल 8149 उपभोक्ताओं ने विभाग को 14 करोड़ 79 लाख बकाया जमा कर स्वेच्छा से कनेक्शन कटवा लिए हैं। बांदा में 1329 उपभोक्ताओं ने दो करोड़ 20 लाख, चित्रकूट में 1006 उपभोक्ताओं ने 80 लाख, महोबा में 3135 उपभोक्ताओं ने चार करोड़ 92 लाख व हमीरपुर में 2679 उपभोक्ताओं ने 6 करोड 86 लाख जमा कर कनेक्शन कटवा लिया। विभाग ने इनकी पीडी कर दी है। दूसरीओर बांदा में प्रभावित ग्रामीण उपभोक्ता आंदोलन का मन सा बना रहे हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाबूलाल और कालु कुंआ चौराहा बनेंगे मनभावन : डीएम दुर्गा नें किया स्थलीय निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार का ‘एडमिशन’: प्राचार्य की मिलीभगत छात्रों से अवैध वसूली, डीएम को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि: त्याग, लोकतंत्र व वैज्ञानिक सोच को किया सलाम

City News Uttar Pradesh

कोहरे नें सूर्य देव को पछाड़ा, नहीं दे पाये दर्शन, कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई कपकपी

City News Uttar Pradesh

News : डीएम आनन्द ने बालू माफियाओं के आनन्द में डाला खलल, मचा हड़कंप और हुई कारवाई…

City News Uttar Pradesh

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़