City News Uttar Pradesh
वक्फ की जमीन पर डकैती? प्रशासन की आंख बंद? 827 संपत्तियों पर कब्जेदारों का राज !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

वक्फ की जमीन पर डकैती? प्रशासन की आंख बंद? 827 संपत्तियों पर कब्जेदारों का राज !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “वक्फ की जमीनों को खुलेआम लूटा” जा रहा है। कब्रिस्तान, ईदगाह, मजार, मदरसा और मस्जिद के नाम पर “दर्ज जमीनों” पर “भूमाफिया कुंडली मारकर” बैठे हैं। कागजों में सब वक्फ का है, जमीन पर अवैधानिक कब्जा है और प्रशासन तमाशबीन बना है ? शासन के आदेश पर ग्यारह माह पूर्व हुआ सत्यापन ही इस लूट की गवाही बन चुका है। जिले की “कुल 875 वक्फ संपत्तियों में से 827 संपत्तियां सरकारी, सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर वक्फ के नाम दर्ज” हैं।वक्फ की जमीन पर डकैती? प्रशासन की आंख बंद? 827 संपत्तियों पर कब्जेदारों का राज !यानी “यह किसी की बपौती नहीं ,बल्कि पूरी कौम की अमानत” है। जनवरी में केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर “सदर, अतर्रा, बबेरू, नरैनी और पैलानी तहसील में वामसी पोर्टल और राजस्व रिकॉर्ड खंगाले” गए तो यही “सच्चाई” सामने आई थी। “रिकॉर्ड साफ है, लेकिन जमीन पर अंधेर” है। जहां कब्रिस्तान होना चाहिए वहां कॉलोनियां खड़ी हो गईं। “ईदगाह की जमीन पर दुकानें सज” गईं। “मजार और इमामबाड़े के खाली प्लाटों पर पक्के मकान” बन गए। नाली और नाले तक नहीं बख्शे गए। मुख्य प्रश्न यह है कि “प्रशासन खामोश” क्यों है ?दरगाह पर डाका: 'फर्जी कागजों' से 'वक्फ संपत्ति' हड़पने की साजिश, दस पर 'मुकदमा' दर्जजिले में एक नहीं, 827 मामलों में सरकारी जमीन पर कब्जा है। इसके बाद भी “न नोटिस, न पैमाइश, न बुलडोजर”। सूत्र बताते हैं कि ऊपर से ही फरमान है कि वक्फ के मामलों में हाथ न डाला जाए। नतीजा, “नीचे से लेकर ऊपर तक सभी ने आंख पर पट्टी बांध ली” है? वक्फ बोर्ड की “चुप्पी और भी संदेह” पैदा करती है। जिस बोर्ड को “इन संपत्तियों का रखवाला होना चाहिए,वही सबसे बड़ा मूकदर्शक” बना है ! अगर 827 संपत्तियां सरकारी जमीन पर हैं तो एक भी अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया? कागजों में वक्फ जिंदा है, जमीन पर मर रहा है। अगर “अब भी प्रशासन नहीं जागा तो आने वाले दिनों में वक्फ की बची-खुची जमीनें भी नक्शे से ही गायब” हो जाएंगी और “जिम्मेदार सिर्फ फाइलों में धरोहर बचाते” रह जाएंगे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मानसून रूठा : नहरें भी किसानों से “दगाबाजी” को तैयार ! …

बांदा रेलखंड पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों की ‘दरकार’: बढ़ती भीड़ से बढ़ रहीं मुश्किलें

City News Uttar Pradesh Desk

सढा-गोरेमऊ मार्ग पर ‘जिंदगी’ का ‘दांव’ : जिम्मेदारों का नहीं ‘ध्यान’

City News Uttar Pradesh Desk

लोकसभा चुनाव 2024: सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, सपा या भाजपा किस पार्टी से भरेंगे पर्चा ? बढ़ी सियासी हलचल

Banda : अपना दल एस पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती और चुनाव पर हुई चर्चा…

City News Uttar Pradesh

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर मिले दो युवकों के रक्तरंजित शव, पास में खड़ा मिला सुल्तानपुर का ट्रक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़