- विनोद मिश्रा
बांदा। घोर कलयुग है। रिश्ते कलंकित और शर्मसार हो रहें हैं। रिश्तों को कलंकित करने वाला ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दामाद ने नशीला पदार्थ पिलाकर सालभर पहले सास से दुष्कर्म किया। साथ ही, अश्लील फोटो भी खींच लिए थे। इसके बाद दामाद ने साथ रहने के लिए धमकाया। सास के राजी न होने पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए। सास ने थाने में सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पुलिस घटना की विवेचना कर रही है। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली महिला ने कोर्ट में दिए लिखित बयान में बताया कि उसके रिश्ते के दामाद ने एक साल पहले उसके घर आकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था।

इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींच लीं। बदनामी के डर से सास ने दामाद की करतूत किसी से नहीं बताई। कुछ माह पहले दामाद ने फोन किया और उसे बुलाया। उसकी बात न मानने पर उसने फोटो वायरल कर दी। कालिंजर इंस्पेक्टर हेमराज सरोज ने बताया कि घटना एक साल पहले की है। कोर्ट के आदेश पर पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
