24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा की बोर्ड परीक्षा पर रहेगी कड़ी नजर: प्रशासन ने शुरू की विशेष तैयारी
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा की बोर्ड परीक्षा पर रहेगी कड़ी नजर: प्रशासन ने शुरू की विशेष तैयारी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस संबंध में डीएम जे. रीभा की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर, स्टेटिक और जोनल मजिस्ट्रेटों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 24 फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं की व्यवस्था और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीएम जे. रीभा की बोर्ड परीक्षा पर रहेगी कड़ी नजर: प्रशासन ने शुरू की विशेष तैयारी

डीएम ने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाए और परीक्षा केंद्रों पर भी कैमरे सक्रिय रहें। इसके अलावा, एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी ताकि कोई भी अनुचित गतिविधि न हो। परीक्षा केंद्रों पर बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए।

रंग बाजी से लबरेज रहेंगी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकायें : होगी कड़ी निगहबानी

केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी और स्कैनर की दुकानें पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। तथा सभी कक्ष निरीक्षक अपनी ड्यूटी के दौरान परिचय पत्र के साथ रहेंगे और मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे। मिश्रित सिटिंग प्लान लागू किया जाएगा, ताकि नकल की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके। परीक्षा के दौरान सचल दलों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा।डीएम ने बताया कि जनपद मुख्यालय से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पुलिस अभिरक्षा में भेजे जाएंगे। इन्हें परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा, जहां केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी आवश्यक होगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

News- गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज…

City News Uttar Pradesh

खतरनाक स्थिति में पहुंच रहा कोरोना, 51 केस मिले पाजिटिव, जनपद में कोरोना संख्या बढ़कर हुई 168

City News Uttar Pradesh

डाकघर भर्ती में फर्जीवाड़ा प्रकरण: अफसरों पर भी कार्रवाई की मांग

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज

City News Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर लड़की से तीन साल तक पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़